Animal Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानिए फिल्म की बुधवार को क्या रही कमाई!
रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है. फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
Animal Box Office Collection Day 6: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल सिनेमाघरों और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है. फिल्म ने रिलीज के महज 6 दिनों के भीतर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने बुधवार को हिंदी भाषा में 27.80 करोड़ का कारोबार किया है और इस तरह से हिंदी भाषा का अब तक का टोटल कलेक्शन 278.46 करोड़ हुआ है और सभी भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 314.50 करोड़ का कारोबार कर लिया है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा डायरेक्टेड एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. Animal: बॉबी देओल उर्फ अबरार के वायरल एंट्री सॉन्ग 'जमाल कूदू' को जनता की स्पेशल डिमांड पर मेकर्स ने किया रिलीज (Watch Video)
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

