बॉलीवुड

Jigra Song Chal Kudiye: आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' का गाना 'चल कुड़िये' हुआ रिलीज, 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'जिगरा' का पहला गाना 'चल कुड़िये' रिलीज हो गया है और इसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस गाने में आलिया का ग्लैमरस और एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है.

Jigra Song Chal Kudiye: आलिया भट्ट स्टारर 'जिगरा' का गाना 'चल कुड़िये' हुआ रिलीज, 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म (Watch Video)
SAREGAMA Music (Photo Credits: Youtube)

Jigra Song Chal Kudiye: आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म 'जिगरा' का पहला गाना 'चल कुड़िये' रिलीज हो गया है और इसने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है. इस गाने में आलिया का ग्लैमरस और एनर्जेटिक अंदाज देखने को मिल रहा है. गाने को दिलजीत दोसांझ ने अपनी आवाज दी है, जिससे इस गाने में एक खास जादू भर गया है. 'चल कुड़िये' का म्यूजिक डायरेक्शन मनप्रीत सिंह ने किया है, जबकि इसके बोल हरमनजीत सिंह ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक और दिलजीत की आवाज़ का मेल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. आलिया भट्ट के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस गाने की रिलीज़ ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

देखें 'चल कुड़िये' गाना:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2024 03:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).