बॉलीवुड

Akshay Kumar 9 सितंबर को करने वाले हैं खास ऐलान, फैंस ने लगाए हॉरर कॉमेडी फिल्म के कयास (Watch Video)

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को एक खास ऐलान करने की घोषणा की है, जिससे उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक छोटी वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें एक राक्षस की प्रतिमा दिखाई दे रही है और वीडियो के अंत में एक डरावनी बिल्ली की आवाज सुनाई देती है.

Akshay Kumar 9 सितंबर को करने वाले हैं खास ऐलान, फैंस ने लगाए हॉरर कॉमेडी फिल्म के कयास (Watch Video)
Akshay Kumar (Photo Credits: Instagram)

Akshay Kumar: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने 9 सितंबर को एक खास ऐलान करने की घोषणा की है, जिससे उनके फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ गई है. अक्षय ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक छोटी वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें एक राक्षस की प्रतिमा दिखाई दे रही है और वीडियो के अंत में एक डरावनी बिल्ली की आवाज सुनाई देती है.अक्षय कुमार ने इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, "गणपति बप्पा मोरया! आज के दिन से बेहतर और क्या हो सकता है कुछ खास इशारा करने के लिए? मेरे जन्मदिन पर रहस्य का खुलासा होगा, जुड़े रहिए." बिना फोन के नहीं रह सकते Akshay Kumar, बोले - 'मुझे मेरा फोन चाहिए' (Watch Video)

इस पोस्ट ने फैंस के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है, और कई लोग इसे अक्षय की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म से जोड़ रहे हैं. वीडियो क्लिप और अक्षय के इस इशारे ने सोशल मीडिया पर कयासों को जन्म दे दिया है कि यह उनकी अगली हॉरर कॉमेडी फिल्म हो सकती है. अब फैंस बेसब्री से 9 सितंबर का इंतजार कर रहे हैं, जब अक्षय कुमार अपने जन्मदिन पर इस रहस्य से पर्दा उठाएंगे.

Akshay Kumar 9 सितंबर को करेंगे बड़ा खुलासा:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).