Amitabh Dayal Passed Away: बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता अमिताभ दयाल का निधन हो गया है. 51 वर्षीय अमिताभ की पत्नी मृणालिनी पाटिल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली. आज सुबह 4.30 बजे उनका निधन हुआ. उन्हें 17 जनवरी को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से वो अस्पताल में थे. उनकी कोविड-19 रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. उनका अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा. कुछ ही दिनों पहले उन्होंने अपस्ताल से अपना एक वीडियो साझा किया था जिसमें उन्होंने मोटिवेशनल मैसेज शेयर करते हुए कहा कि कभी हार न मानें.
View this post on Instagram
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY