Aarti Singh and Deepak Chauhan Kiss:आरती सिंह और दीपक चौहान ने पैपराजी के सामने एक-दूसरे को किया किस, वीडियो हुआ वायरल (Watch Video)
भिनेत्री आरती सिंह और बिजनेसमैन दीपक चौहान की शादी की धूम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है. हाल ही में, उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.
Aarti Singh and Deepak Chauhan Kiss: अभिनेत्री आरती सिंह और बिजनेसमैन दीपक चौहान की शादी की धूम इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई है. हाल ही में, उनकी संगीत सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें कपल एक-दूसरे के साथ प्यार का इज़हार करते नजर आ रहे हैं. Aamir Khan On Kapil Show: पहली बार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे आमिर खान, कॉमेडी की होगी भरमार (Watch Video)
इस वायरल वीडियो में आरती और दीपक पैपराजी के सामने एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में आरती खूबसूरत लहंगे में सजी हुई हैं, वहीं दीपक शेरवानी पहने हुए नजर आ रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं और पैपराजी की मौजूदगी उन्हें जरा भी परेशान नहीं कर रही.
देखें आरती और दीपक का किसिंग वीडियो:
Watch: Aarti Singh and Deepak Chauhana share a kiss in front of paps at their sangeet ceremony. pic.twitter.com/KIvDjF5mOK
— IANS (@ians_india) April 24, 2024
यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स कर कपल को बधाईयां दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस रोमांटिक पल को कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी की भी तारीफ कर रहे हैं.
बता दें कि, आरती और दीपक की शादी की रस्में कुछ दिनों पहले ही शुरू हो चुकी हैं. मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. अब फैंस बेसब्री से उनकी शादी की तस्वीरों का इंतज़ार कर रहे हैं. ऐसी भी उम्मीदें जताई जा रही हैं कि उनके मामा और हीरो नंबर वन गोविंदा भी शादी में शामिल हो सकते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

