Flavoured Condom Addiction: दुर्गापुर (Durgapur) के युवाओं द्वारा कथित तौर पर कंडोम वॉटर (Condom Water) का नशा करने की एक पुरानी खबर फिर से वायरल (Viral) हो रही है. दरअसल, साल 2022 में न्यूज रिपोर्टों में दावा किया गया था कि पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दुर्गापुर में छात्र एक अलग तरह के नशीले पेय के आदी हो रहे थे. कथित तौर पर नशा करने के लिए युवा पानी में कंडोम (Condom) भिगोकर ड्रिंक तैयार करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अजीबो-गरीब हरकत के कारण राज्य में कंडोम की बिक्री बढ़ गई थी और यह खबर हर जगह फैल गई. डॉक्टरों ने कंडोम वॉटर के इस्तेमाल से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों पर चिंता जताई. दो साल बाद, पुरानी खबर फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि दुर्गापुर के युवा नशा करने के लिए कंडोम ड्रिंक का सेवन कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Condom Addiction: पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में युवाओं को लगी अजीब लत, नशा करने के लिए फ्लेवर्ड कंडोम का कर रहे हैं इस्तेमाल
फ्लेवर्ड कंडोम की लत वाली पुरानी खबर फिर हुई वायरल
दारू के बाद, अब condom का नशा भी या गया market में
😲😲😲😲😲😲 pic.twitter.com/cHsTSlOR07
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) May 8, 2024













QuickLY