Video: रील बनाने के लिए युवक ने खतरे में डाली अपनी जान, बिल्डिंग से नीचे छलांग लगाई, लोग वीडियो देखकर हुए हैरान
लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर रहे है. खासकर युवाओं में फेमस होने के लिए एक होड़ सी मची है. इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमे एक युवक जानलेवा स्टंट कर रहा है.
लोग फेमस होने के लिए कुछ भी कर रहे है. खासकर युवाओं में फेमस होने के लिए एक होड़ सी मची है. इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार है. अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, जिसमे एक युवक जानलेवा स्टंट कर रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते है की युवक बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा रहा है.
युवक बैक फ्लिप मारकर नीचे कूद जाता है और नीचे रेत है. जिसके कारण उसे कुछ नहीं होता. इस वीडियो को देखने के बाद लोग जमकर कमेंट कर रहे है. जिस तरह से इस युवक ने बैक फ्लिप जम्प किया है, उसको देखकर लगता है की ,' इसने काफी प्रक्टिस की होगी, लेकिन इस स्टंट के दौरान एक भी गलती इस युवक की जान ले सकती थी. ये भी पढ़े :Madhya Pradesh Video: रील बनाने के लिए गले में डाला रस्सी का फंदा, 11 साल के बच्चे की हुई मौत, मध्यप्रदेश के मुरैना की घटना
देखें वीडियो :
चंद लाईक के लिए अपने जिवन को जोख़िम डाल रहा है pic.twitter.com/Ugnwhag1yD
— hayulحیول انصاری🇮🇳 (@HayulAnsari) July 21, 2024
इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @HayulAnsari नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है की,' चंद लाईक के लिए अपने जीवन को जोख़िम में डाल रहा है. इस वीडियो को अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे है. एक ने लिखा ,दुखद, दुसरे ने लिखा , बेटे पर बहुत जिम्मेदारी होती है यार भाई. तीसरे ने लिखा है ,' महामूर्ख है ये.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2024 10:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

