वायरल

Year Ender 2019: रानू मंडल के गाने से लेकर 'लैंड करा दे भाई' वीडियो तक वो 7 देसी वायरल जिन्होंने सोशल मीडिया पर किया राज

वो दिन गए जब मनोरंजन मुख्य रूप से सिर्फ टीवी देखने तक ही सीमित था, अब टीवी से ज्यादा एंटरटेन्मेंट सोशल मीडिया पर उपलब्ध है और साल 2019 को इंटरनेट का साल कहा जा सकता है क्योंकि इस साल कुछ देसी वायरल वीडियोज ने इन्टरनेट पर तहलका मचा रखा था. इस साल ऐसे बहुत से वीडियो वायरल हुए.

Year Ender 2019: रानू मंडल के गाने से लेकर 'लैंड करा दे भाई' वीडियो तक वो 7 देसी वायरल जिन्होंने सोशल मीडिया पर किया राज
Ranu Mandol and Vipin Sahu (Photo Credits: Facebook/ YouTube)

Year Ender 2019: वो दिन गए जब मनोरंजन मुख्य रूप से सिर्फ टीवी देखने तक ही सीमित था, अब टीवी से ज्यादा एंटरटेन्मेंट सोशल मीडिया पर उपलब्ध है और साल 2019 को इंटरनेट का साल कहा जा सकता है क्योंकि इस साल कुछ देसी वायरल वीडियोज ने इन्टरनेट पर तहलका मचा रखा था. इस साल ऐसे बहुत से वीडियो वायरल हुए, जिनमें बहुत से लोगों की प्रतिभा वीडियो द्वारा जनता के सामने आई और उन्होंने ऊँचाइयों के मुकाम को हासिल किया, जिनमें रानू मंडल एक बेहतरीन उदहारण हैं. वहीं कुछ वीडियो ऐसे थे, जिन्होंने व्यूवर्स को हंसी से लोटपोट कर दिया था, जिनमें 'लैंड करा दे भाई शामिल है.

पूरे साल देसी इन्टरनेट यूजर्स ने कुछ ऐसे वीडियो पोस्ट किए जो साल भर जनता को एंटरटेन करती रही. साल 2019 खत्म होने वाला है और 2020 की शुरुआत होनेवाली है. नए साल की शुरुआत से पहले हम आपको कुछ ऐसे वीडियोज के बारे में बताएंगे जिन्होंने सालभर इन्टरनेट पर राज किया. आइए आपकों दिखाते हैं रानू मंडल के "एक प्यार का नगमा है" वीडियो से लेकर विपिन साहू के "लैंड करा दे भाई' तक उन 7 वीडियोज को.

इस लिस्ट में सबसे पहला वीडियो है रानू मंडल का "एक प्यार का नगमा है" इस वीडियो में रानू मंडल बहुत ही सुरीली आवाज में गाते हुए दिखाई दे रही हैं. लता मंगेशकर के इस हिट गाने ने लाखों दिलों को छू लिया और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक डायरेक्टर के दिलों को भी. उस समय रानू मंडल ने सोचा भी नहीं होगा कि रानाघाट स्टेशन पर फिल्माया गया उनका ये वीडियो उन्हें प्रसिद्धि दिलाएगा. वीडियो इस साल जुलाई के अंत में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद फेमस म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया ने उन्हें अपनी फिल्म हैप्पी, हार्डी और हीर में गाने का मौका दिया.

देखें वीडियो:

देसी स्टाइल में बंदर का कपड़े धोते हुए वीडियो:

बंदर और इंसान दोनों में एक समान लक्षण होते हैं, वो इंसानों की तरह ही बहुत ज्यादा समझदार होते हैं. बंदर भी इंसानों को देखकर उनकी नक़ल करते हैं. साल 2019 में एक बंदर का इंसानों की तरह ठेठ देसी तरीके से कपड़े धोने का वीडियो तेजी से वायरल हुआ था. इस वीडियो में बंदर धोबी की तरह पछाड़ कर कपड़े होता हुआ दिखाई दे रहा है.

देखें वायरल वीडियो:

भारतीय मूल की अमेरिकी लड़की टकीला शॉट्स पीती हुई:

इस दिन भारतीय मूल की अमेरिकी लड़की मिशा मलिक का जन्मदिन था. उस रात वो अपने माता-पिता के साथ अपना जन्मदिन मना रही थी. वेटर डीजर्ट के बजाय टकीला शॉट का ग्लास ले आया, मिशा ने ग्लास का शॉट तुरंत पी लिया, जिसे देखकर उसेक मां बाप दोनों के मुंह खुले के खुले रह गए. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी.

देखें वीडियो:

लैंड करा दे भाई:

'लैंड करा दे भाई' इस पैराग्लाइडिंग वीडियो ने तो लोगों को लोट पोट कर दिया था. ये वीडियो इंटरनेट पर रातों रात वायरल हो गया था. इस वीडियो में दिखाई दे रहे शख्स विपिन साहू कुल्लू में पैराग्लाइडिंग कर रहे थे. डरे हुए विपिन साहू को देखकर लोग अपने ठहाके रोक नहीं पाए.

देखें वीडियो:

पानी पीने के बाद बंदर ने बंद किया टैप:

इस साल बंदरों ने सोशल मीडिया पर ज्यादा राज किया, सोशल मीडिया पर बन्दर की समझदारी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वो पानी पीने के बाद नल बंद करता हुआ दिखाई दे रहा है. इस जानवर ने समझदारी दिखाकर इंसानों को सन्देश दिया है.

देखें वीडियो:

चिकन खप्सा राइस:

इस वीडियो में उल्हास कामठे नाम के शख्स चिकन खप्सा राइस और चिकन लेग पीस का देसी तरीके से आनंद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी वीडियो को देखन के बाद उनके खाने के तरीके पर लोगों ने टिप्पणियां की हैं.

देखें वीडियो:

देश की नई करेंसी प्याज:

भारत में लोग प्याज की बढ़ती दर से बेहद निराश हैं, कुछ लोगों ने प्याज की आसमान छूती हुई कीमतों पर वीडियो बनाया है, जिसमें लोग पैसों की जगह प्याज का इस्तेमाल कर रहे हैं. इस वीडियो ने लोगों को लोट पोट कर दिया.

देखें वीडियो:

इसके अलावा ऐसे बहुत सारे अन्य वीडियो थे जिन्होंने, इंटरनेट पर लोगों को एंटरटेन किया, आशा करते है कि एक बार फिर इन वीडियोज को देख कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाए होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2019 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).