Viral Video: ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म मार्केट में दो सांडों के बीच 'मल्लयुद्ध', कई  महंगी गाड़ियां हुई ध्वस्त
Photo Credit- X

Viral Video: यूपी के ग्रेटर नोएडा से दो सांडों के बीच 'मल्लयुद्ध' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे दो सांडों की लड़ाई में कई  महंगी गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाती हैं. लोग डर के मारे उन्हें छुड़ाने का भी प्रयास नहीं कर रहे हैं. यह वीडियो सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाले जगत फार्म मार्केट का बताया जा रहा है. हालांकि, सांड की लड़ाई का ऐसा वीडियो यूपी से पहली बार नहीं आ रहा है. इससे पहले भी ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं. इस मामले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा पहले 'सांड समाचार' भी जारी किया जा चुका है. इसके बावजूद ऐसी घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

ग्रेटर नोएडा से दो सांडों के बीच 'मल्लयुद्ध' का वीडियो वायरल

सांडों की लड़ाई में कई  महंगी गाड़ियां हुई ध्वस्त