Video: दिल्ली में महिला ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, बोली- छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों का कर देना चाहिए बलात्कार
रेस्त्रां में शॉर्ट ड्रेस पहनकर पहुंची लड़कियों पर टिप्पणी करते हुए महिला ने कहा कि छोटे-छोटे कपड़े ये लड़कियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही हैं. ये सभी लड़कियां शॉर्ट ड्रेसेस पहन कर और नेकेड होकर अपना रेप करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती हैं.
नई दिल्ली: भारत में एक ओर जहां महिलाएं (Women) समानता के अधिकार, अन्याय, दहेज प्रथा और बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ अपनी आवाज उठा रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जो महिलाओं के खिलाफ संकीर्ण सोच रखती हैं. दिल्ली से एक महिला की संकीर्ण मानसिकता (Narrow-Minded Idiocy) का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में यह महिला दिल्ली के एक रेस्त्रां में शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही है. इस महिला के आपत्तिजनक बयान को सुनकर किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा.
रेस्त्रां (Restaurant) में शॉर्ट ड्रेस (Short Dress) पहनकर पहुंची लड़कियों पर टिप्पणी करते हुए महिला ने कहा कि छोटे-छोटे कपड़े पहनकर ये लड़कियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही हैं. ये सभी लड़कियां शॉर्ट ड्रेसेस पहनकर और नेकेड होकर अपना रेप करवाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करती हैं. छोटे कपड़े पहनने वाली लड़कियों का बलात्कार (Rape) कर देना चाहिए.
महिला की इस टिप्पणी का शिकार हुई लड़कियों के ग्रुप में शिवानी गुप्ता नाम की युवती ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. हालांकि अपनी इस टिप्पणी के चलते इस महिला को भी उन लड़कियों के जवाब का शिकार होना पड़ा. ये सभी लड़कियां उस महिला के मुंह से ऐसी बातें सुनकर उसे पलटकर जवाब देती हैं और कहती हैं कि एक महिला होकर वो दूसरी महिलाओं के ऊपर इस तरह की अभद्र टिप्पणी कैसे कर सकती है.
देखिए महिला के आपत्तिजनक बयान का यह वायरल वीडियो-
दिल्ली की इन लड़कियों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करके यह बताने की कोशिश की है कि किस तरह से ये महिला उन लड़कियों के साथ पब्लिक प्लेस पर बर्ताव कर रही है. युवती ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि मैं और मेरी फ्रेंड्स एक रेस्त्रां में गए थे और वहां पर एक महिला ने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि हम शॉर्ट ड्रेस पहनती हैं तो हमारा रेप कर दिया जाना चाहिए. यह भी पढ़ें: शादी के दौरान दूल्हा खेलता रहा PUBG, देखते रह गई 'बेचारी' दुल्हन, वायरल हो रहा वीडियो
बताया जाता है कि उस महिला ने वहां मौजूद दूसरे पुरुषों के पास जाकर कहा कि शॉर्ट ड्रेस पहनने वाली लड़कियों का रेप कर देना चाहिए. हालांकि लड़कियों ने उस महिला को सबक सीखाने का मन बनाया और उससे अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने के लिए कहा, लेकिन महिला लड़कियों से बचने के लिए इधर-उधर जाती हुई दिखाई दे रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

