शादी के दौरान दूल्हा खेलता रहा PUBG, देखते रह गई 'बेचारी' दुल्हन, वायरल हो रहा वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी की रस्मों को पूरा करने के तुरंत बाद पबजी गेम खेलने में पूरी तरह से मग्न हो जाता है.
अगर आप किसी पबजी (PUBG) प्लेयर से शादी करने का प्लान बना रहे हैं तो फिर यह वीडियो (Video) आपके लिए है. दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा (Groom) शादी की रस्मों को पूरा करने के तुरंत बाद पबजी गेम खेलने में पूरी तरह से मग्न हो जाता है. वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा स्टेज पर दुल्हन के साथ बैठा है और वहां पर तेज आवाज में गाने बजे रहे हैं. हालांकि इन सब चीजों से दूल्हे को कोई फर्क नहीं पड़ता और वह गेम खेलने में मग्न रहता है. पति को पबजी गेम खेलते हुए देख रही 'बेचारी' दुल्हन के इस वीडियो को काफी लोग शेयर कर रहे हैं
सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो पर कई मजेदार रिएक्शन्स आए हैं. कमेंट्स में लोग उस 'असहाय' दुल्हन के बारे में बात कर रहे थे जो अपने पति को गेम खेलता हुआ देख रही थी. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि कोई शख्स दूल्हे को गिफ्ट देता है लेकिन दूल्हा उसे लेने से इनकार कर देता हूं क्योंकि पबजी खेलते वक्त गिफ्ट से उसके मोबाइल की स्क्रीन छिप रही थी. वीडियो में दुल्हन चुपचाप बैठी दिखाई दे रही है. हालांकि ऐसा सच में हुआ है या नहीं इस बात का पता अभी नहीं चल पाया है. हो सकता है कि कैमरे के लिए ऐसा किया गया हो. यह भी पढ़ें- PUBG Addiction: स्टूडेंट ने परीक्षा के दौरान आंसर शीट में लिखा 'कैसे खेलें पबजी गेम', फेल होने पर पैरेंट्स को बुलाया गया
देखें वीडियो-
गौरतलब है कि देश भर में लोकप्रिय ऑनलाइन गेम ‘प्लेयर अननोन बैटलग्राउंड्स’ (PUBG) की लत से संबंधित खबरें अक्सर देखने-पढ़ने को मिलती हैं. गेम की इसी लत के कारण कई बार लोगों को मुसीबत का सामना भी करना पड़ा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2019 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

