किसी छोटे बच्चे की तरह जगुआर को नहलाने लगी महिला, नजारा देख घबरा गए लोग (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला जगुआर को किसी बच्चे की तरह नहलाती हुई नजर आ रही है. इस नजारे को देखकर लोग बेहद हैरान हो रहे हैं.
Jaguar Bathing Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में कई बार हमारी आंखों के सामने ऐसी चीजें भी आ जाती हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन कर पाना काफी मुश्किल होता है. खासकर, जंगल में रहने वाले खूंखार शिकारी जानवरों (Animals) से अधिकांश लोग दूरी बनाकर रखने में ही अपनी भलाई समझते हैं, जबकि कई लोग ऐसे भी हैं जो जानवरों के साथ ऐसे पेश आते हैं, जैसे वो उनके जिगरी दोस्त हों. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला जगुआर (Jaguar) को किसी बच्चे की तरह नहलाती हुई नजर आ रही है. इस नजारे को देखकर लोग बेहद हैरान हो रहे हैं.
इस वीडियो को एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देख लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक तरफ जहां लोगों ने साहसिक कार्य के लिए महिला की तारीफ की है तो वहीं कई लोगों ने चिंता भी जाहिर की है. इस वीडियो को अब तक 9.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: तूफानी रफ्तार में शिकारी तेंदुए पानी में छलांग लगाकर किया मगरमच्छ का शिकार, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला यह Viral Video
जगुआर को नहलाती महिला
Tank the jaguar enjoying his bath. pic.twitter.com/LwcwVHOVXB
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 14, 2024
एक यूजर ने लिखा है- चाहे हम कितने भी करीब क्यों न हों, जानवर पूरी तरह से हमारी समझ से परे होते हैं, वहीं दूसरे ने लिखा है- यह डरावना है, जगुआर के विशाल आकार और शक्ति ने, इसकी जंगली प्रकृति के साथ मिलकर इस नजारे को कई लोगों के लिए परेशान करने वाला बना दिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला टब में जगुआर को बड़े ही प्यार से नहला रही है. वो पानी के पाइप से जगुआर को रगड़कर अच्छे से स्नान कराती है और इस दौरान उसे किस करके प्यार भी जताती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

