वायरल

तूफानी रफ्तार में शिकारी तेंदुए पानी में छलांग लगाकर किया मगरमच्छ का शिकार, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला यह Viral Video

सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक खूंखार तेंदुआ तेज रफ्तार से पानी में छलांग लगाते हुए मगरमच्छ का शिकार करता है. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.

तूफानी रफ्तार में शिकारी तेंदुए पानी में छलांग लगाकर किया मगरमच्छ का शिकार, देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला यह Viral Video
तेंदुए ने किया मगरमच्छ का शिकार (Photo Credits: X)

Viral Video: जंगल के खूंखार शिकारी जानवरों में शुमार तेंदुआ (Leopard) अपनी तेज रफ्तार और शिकार करने के खतरनाक अंदाज के लिए जाना जाता है, इसलिए इसके चंगुल में फंसने वाले किसी भी जानवर का बच पाना लगभग असंभव होता है. बेशक तेंदुआ जंगल में तो जंगली जानवरों के लिए किसी काल से कम नहीं है, लेकिन यह पानी में रहने वाले जीवों को भी बेरहमी से मौत के घाट उतारने में माहिर होते हैं. इसी कड़ी में सोशल मीडिया (Social Media) पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खूंखार तेंदुआ तेज रफ्तार से पानी में छलांग लगाते हुए मगरमच्छ (Crocodile) का शिकार करता है. इस नजारे को देखकर यकीनन आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो 4.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मगरमच्छ को देखते ही तेंदुए ने पानी में लगाई छलांग, पानी के इस जानवर का खौफनाक तरीके से किया शिकार

तेंदुए पानी में छलांग लगाकर किया मगरमच्छ का शिकार

वीडियो में देख सकते हैं कि जंगल में मौजूद एक झील के किनारे तेंदुआ टहलता है, तभी उसकी नजर पानी में तैर रहे मगरमच्छ पर पड़ती है. मगरमच्छ को देखते ही तूफानी रफ्तार में दौड़ते हुए तेंदुआ पानी में छलांग लगाकर उसे दबोच लेता है. तेंदुआ अपने जबड़ों में मगरमच्छ को दबोच लेता है और उसे खींचकर पानी से बाहर लाता है. बाहर लाने के बाद वो अपने शिकार की खींचकर झाडियों के अंदर ले जाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).