वायरल

Viral Video: मगरमच्छ को देखते ही तेंदुए ने पानी में लगाई छलांग, पानी के इस जानवर का खौफनाक तरीके से किया शिकार

सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पानी के भीतर मगरमच्छ को देखकर तेंदुआ शिकार करने के इरादे से जबरदस्त छलांग लगाता है और पानी के इस जानवर को दबोचकर बाहर लाता है. इसके बाद वो बेहद खौफनाक अंदाज में उसका शिकार करता है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

Viral Video: मगरमच्छ को देखते ही तेंदुए ने पानी में लगाई छलांग, पानी के इस जानवर का खौफनाक तरीके से किया शिकार
तेंदुए ने किया मगरमच्छ का शिकार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: मगरमच्छ (Crocodile) को जहां पानी का खतरनाक शिकारी माना जाता है तो वहीं तेंदुए (Leopard) की गिनती जंगल के खूंखार शिकारी जानवरों में होती है. शिकार करने में माहिर ये दोनों शिकारी पलभर में अपने शिकार का काम तमाम कर देते हैं, लेकिन जब इन दोनों शिकारी जानवरों (Animals) का आमना-सामना होता है तो दोनों के बीच खूनी जंग होना लाजमी है. सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें पानी के भीतर मगरमच्छ को देखकर तेंदुआ शिकार करने के इरादे से जबरदस्त छलांग लगाता है और पानी के इस जानवर को दबोचकर बाहर लाता है. इसके बाद वो बेहद खौफनाक अंदाज में उसका शिकार करता है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे.

इस वीडियो को @em4g1 नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में स्थित एक झील के किनारे तेंदुआ शिकार की तलाश में टहल रहा है, तभी उसकी नजर झील के पानी में तैर रहे मगरमच्छ पर पड़ती है. यह भी पढ़ें: Leopard Attacks on Dog: घर के गेट को फांदकर तेंदुए ने का पालतू कुत्ते पर हमला, उसे मुंह में दबोचा और फिर... देखें वायरल वीडियो

देखें वीडियो-

झील में मगरमच्छ को देखकर तेंदुआ फौरन पानी में छलांग लगाता है और पानी के इस खूंखार जानवर को पकड़ने की कोशिश करता है. तेंदुआ अपने जबड़ों से मगरमच्छ को दबोच लेता है और उसे खींचकर बाहर लाता है. पानी से बाहर आते ही तेंदुआ मगरमच्छ पर अपनी पकड़ ढीली करता है और इस मौके का फायदा उठाकर मगरमच्छ अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश करता है, लेकिन तेंदुआ झट से उसे फिर से दबोच लेता है और उसे खींचकर झाड़ियों में ले जाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).