वायरल

Viral Video: जंगली घोड़ों ने फ्लोरिडा में कपल से चुराया Baby Stroller, इस अजीबो-गरीब घटना का वीडियो हुआ वायरल

एक अजीबो-गरीब घटना फ्लोरिडा से सामने आई है, जहां दो जंगली घोड़ो ने बेबी स्ट्रोलर को चुरा लिया. बताया जा रहा है कि जंगली घोड़ों ने एक कपल से बच्चे को घुमाने वाले बेबी स्ट्रोलर को चुरा लिया और अब इस विचित्र घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ट्विटर यूजर डिकेम्बे ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला के जरिए इस घटना की जानकारी देते हुए वीडियो भी शेयर किया है.

Viral Video: जंगली घोड़ों ने फ्लोरिडा में कपल से चुराया Baby Stroller, इस अजीबो-गरीब घटना का वीडियो हुआ वायरल
जंगली घोड़ों ने चुराया बेबी स्टोलर (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: घोड़ों (Horses) के कई वीडियो आपने पहले भी देखें होंगे, लेकिन क्या घोड़ों को कभी आपने चोरी करते हुए देखा है. जी हां, सुनने में भले ही यह अटपटा सा लगे, लेकिन सच है कि घोड़े भी चोरी करते हैं. दरअसल, एक ऐसी ही हैरान करने वाली अजीबो-गरीब घटना फ्लोरिडा (Florida) से सामने आई है, जहां जंगली घोड़ों (Wild Horses) ने बेबी स्ट्रोलर (Baby Stroller) को चुरा लिया. बताया जा रहा है कि जंगली घोड़ों ने एक कपल से बच्चे को घुमाने वाले बेबी स्ट्रोलर को चुरा लिया और अब इस विचित्र घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. ट्विटर यूजर डिकेम्बे (Dikembe) ने ट्वीट्स की एक श्रृंखला के जरिए इस घटना की जानकारी देते हुए वीडियो भी शेयर किया है.

ट्विटर पर अपने पोस्ट के जरिए डिकेम्बे ने कहा कि उनका मंगेतर, जो 21 दिसंबर को हाइक पर गया था. वह इस घटना का गवाह है. उन्होंने अपने मंगेतर के साथ अपनी बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें इस अजीबो-गरीब घटना का जिक्र किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि उनके मंगेतर ने देखा कि कुछ जंगली घोड़े एक कपल से बेबी स्ट्रोलर को चुरा रहे थे. यह भी पढ़ें: Viral Pics: अमेरिका के एक चिड़ियाघर के पास बैठे चीता को देख घबराए लोगों ने बुलाई पुलिस, फिर जो हुआ…

देखें वीडियो और तस्वीर-

इस विचित्र घटना की कहानी और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो को अब तक 4.5k से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इस पर यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा- मुझे यकीन है कि इसके बारे में एक फेरी टेल है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि घोड़ा और गाड़ी… सभी दुनिया के साथ दुनिया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि दो घोड़े एक बेबी स्ट्रोलर के साथ दिखाई दे रहे हैं और वो उसके साथ खेल रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2020 01:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).