वायरल

TikTok यूजर के मुंह में फंसा हार्मोनिका तो हुआ उसका बुरा हाल, सांस लेते ही बजने लगता संगीत, देखें वायरल वीडियो

कनाडा के एक हाई स्कूल की छात्रा नोली ओ'ब्रायन और टिकटॉक यूजर ने अपने छोटे चचेरे भाई को हंसाने के लिए पूरा हार्मोनिका अपने मुंह में डाल दिया, लेकिन हार्मोनिका उसके मुंह के भीतर ही फंस गया. हार्मोनिका फंसने के बाद जब भी वो सांस लेने की कोशिश करती, उसके मुंह से संगीत निकलने लगता. उसका यह वीडियो वायरल हो गया है.

TikTok यूजर के मुंह में फंसा हार्मोनिका तो हुआ उसका बुरा हाल, सांस लेते ही बजने लगता संगीत, देखें वायरल वीडियो
टिकटॉक यूजर के मुंह में फंसा हार्मोनिका (Photo Credits: TikTok)

अपने छोटे भाई-बहनों को हंसाने और उनका मनोरंजन करने के लिए हम बहुत कुछ करते हैं, लेकिन कनाडा की एक हाई स्कूल छात्रा और टिकटॉक (TikTok) यूजर ने अपने छोटे चचेरे भाई के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसके चलते उसे अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में जाना पड़ा. दरअसल, कनाडा (Canada) के एक हाई स्कूल की छात्रा (High School Student) मोली ओ'ब्रायन (Mollie O’Brien) और टिकटॉक यूजर ने अपने छोटे चचेरे भाई को हंसाने के लिए पूरा हार्मोनिका अपने मुंह में डाल दिया, लेकिन हार्मोनिका (Harmonica) उसके मुंह के भीतर ही फंस गया. इससे भी बदतर और दुख की बात तो यह है कि हार्मोनिका फंसने के बाद जब भी वो सांस लेने की कोशिश करती, उसके मुंह से संगीत निकलने लगता.

हार्मोनिका मुंह में फंसने की वजह से छात्रा के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया और इसके समाधान के लिए उसे डॉक्टर के पास जाना पड़ा. हालांकि डॉक्टर के पास जाने से पहले उसने अपनी दयनीय और शर्मिंदगी वाली कहानी को दुनिया के सामने जाहिर करने का फैसला किया. उसने मुंह में फंसे हुए हार्मोनिका के साथ एक टिकटॉक वीडियो बनाया जो वायरल हो गया. टिकटॉक पर इस वीडियो को सात मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

देखें वीडियो-

@mollieobriengoing to cheo to get my harmonica removed... #foryou #fyp #foryoupage #dissapointment #failure #mymomdoesntloveme #idiot♬ I just did a bad thing bill wurtz - cameron.tr

टिकटॉक वीडियो को शेयर करते हुए छात्रा ने लिखा- मैनें अभी एक बुरा काम किया है और मुझे अपने किए पर पछतावा है. आप सोच रहे हैं कि यह क्या है? मेरे मुंह में एक पूरा हार्मोनिका फंस गया है. यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी टीचर-स्टूडेंट का एक अश्लील TikTok Video हुआ सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों को करनी पड़ी शादी

गौरतलब है कि हार्मोनिका को अपने मुंह से निकालने के लिए वो डेंटिस्ट के पास गई, जिसने एक स्पेशल उपकरण की मदद से उसके मुंह से हार्मोनिका को बाहर निकाला. इसके साथ ही उसे यह सलाह भी दी कि भविष्य में वो ऐसा कुछ न करे. हालांकि राहत की बात तो यह है कि उसकी हड्डियों या दांतो को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2020 02:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).