घर से बाहर टहलते समय कुत्ते का विशालकाय सांप से हो गया सामना, फिर जो हुआ… Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
मालिक के घर में अगर कोई चोर दाखिल होने की कोशिश करे या फिर कोई खुंखार जानवर, पालतू कुत्ता अपनी जान पर खेलकर मालिक और घर की रखवाली करता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर के बाहर टहलते एक कुत्ते का सामना विशालकाय सांप के साथ हो जाता है, उसके बाद जो होता है उसे देख आप भी दंग रह जाएंगे.
Dog Vs Snake Viral Video: कुत्ते (Dog) को सबसे वफादार जानवर माना जाता है, जो अपने मालिक के घर की रखवाली करने के साथ ही उसके लिए अपनी जान देने तक को तैयार रहते हैं. कुत्ते की वफादारी का उदाहरण पेश करने वाले कई वीडियो अक्सर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) होते रहते हैं. मालिक के घर में अगर कोई चोर दाखिल होने की कोशिश करे या फिर कोई खुंखार जानवर, पालतू कुत्ता (Pet Dog) अपनी जान पर खेलकर मालिक और घर की रखवाली करता है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें घर के बाहर टहलते एक कुत्ते का सामना विशालकाय सांप (Snake) के साथ हो जाता है, उसके बाद जो होता है उसे देख आप भी दंग रह जाएंगे.
इस वीडियो को वर्ल्ड ऑफ लाइल्डलाइफ एंड विलेज (World of Wildlife and Village) नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर के लॉन के रास्ते में एक सांप घूम रहा है, तभी घर के पालतू कुत्ते का सामना एक विशालकाय सांप से हो जाता है. इससे पहले कि सांप घर में घुसकर किसी को नुकसान पहुंचाए, कुत्ता उस पर धावा बोल देता है. यह भी पढ़ें: खिलौना समझकर विशालकाय सांप के साथ खेलता है 2 साल का यह बच्चा, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
देखें वीडियो-
कुत्ते को आक्रामक होते देख नागराज को भी गुस्सा आ जाता है और वह कुत्ते पर हमला कर देता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सांप हवा में उछलकर कुत्ते पर अटैक करता है, लेकिन कुत्ता भी उसके हमले से खुद को बचा लेता है. यह सिलसिला कुछ देर तक चलता है, फिर कुत्ता सांप के फन को अपने मुंह से दबोच लेता है और उसे जोर-जोर से हिलाने लगता है. कुत्ते के मुंह में फन दबे होने के कारण सांप तड़पने लगता है और खुद को बचाने की कोशिश करता है, लेकिन उसकी कोशिश नाकाम होती है और कुत्ता उसकी जान लेकर ही उसे छोड़ता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 11:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

