खिलौना समझकर विशालकाय सांप के साथ खेलता है 2 साल का यह बच्चा, Viral Video देख दंग रह जाएंगे आप
क्या आपने कभी किसी छोटे से बच्चे को विशालकाय सांप के साथ खेलते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दो साल का छोटा बच्चा विशालकाय सांप के साथ खिलौने की तरह खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं.
Viral Video: जब भी बात जहरीले सांपों (Venomous Snake) की होती है, अधिकांश लोग यही सोचते हैं कि उनका सामना कभी किसी सांप (Snake) न हो. ऐसे में अगर गलती से कभी उनका सांप से सामना हो भी जाता है तो अपनी जान बचाने के लिए वो वहां से भाग निकलते हैं. सांप को देखकर तो अच्छे-अच्छों के भी पसीने छूटने लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी छोटे से बच्चे को विशालकाय सांप (Giant Snake) के साथ खेलते हुए देखा है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक दो साल का छोटा बच्चा विशालकाय सांप के साथ खिलौने की तरह खेलता हुआ दिखाई दे रहा है. एक पल के लिए तो आपको लगेगा कि यह सच में कोई नकली सांप होगा, या फिर इस वीडियो को एडिट किया गया होगा, लेकिन हम आपको बता दें कि यह सांप भी असली है और इस वीडियो के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है.
वीडियो को इंस्टाग्राम पर mattwright नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है काम करने का तरीका सीख रहा है. बताया जाता है कि वीडियो में नजर आ रहे दो साल के बच्चे का नाम बैंजो है, जो मगरमच्छ से लड़ने वाले अनुभवी शख्स मैट राइट का बेटा है, जो पिछले 20 साल से पूरे उत्तरी ऑस्ट्रेलिया में विशाल मगरमच्छों को पकड़ने और उन्हें स्थानांतरित करने का काम कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Python Killed With Axe: राजस्थान के उदयपुर में ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से की अजगर की हत्या, वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटी पुलिस
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
देखें तस्वीरें-
View this post on Instagram
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह छोटा सा बच्चा विशालकाल सांप की पूंछ को पकड़कर खींच रहा है. दरअसल, हाल ही में राइट ने अपने बेटे को अपनी कला की बारीकियां सिखाने का फैसला किया, जिसके लिए उन्होंने 2 मीटर लंबे अजगर का इस्तेमाल किया. क्लिप में देखा जा सकता है कि बच्चे को सांप के पास लाया गया, जिसे देखकर डरने के बजाय बच्चे ने उसकी पूंछ पकड़ ली और अपनी तरफ खींचने लगा. वीडियो को देख जहां कई लोग हैरान नजर आए तो वहीं कई लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चे से इस तरह का काम नहीं करवाना चाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

