हीरोपंती दिखाना शख्स को पड़ा भारी, खतरनाक स्टंट के दौरान बिगड़ा संतुलन, Viral Video में देखें कैसे पड़ गए लेने के देने
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स को हीरोपंती दिखाना काफी भारी पड़ जाता है. दरअसल, स्टंट के दौरान शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से गिर जाता है, जिसकी वजह से उसकी गर्दन में बुरी तरह से चोट लग जाती है.
Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में फेमस होने के लिए लोग अधिकांश युवाओं के सिर स्टंट्स (Stunts) करने और रील्स (Reels) बनाने का भूत सवार रहता है. यही वजह है कि वो इसके लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं और जान पर खेलकर वो स्टंट (Stunt) करने में जुट जाते हैं. इसके साथ ही वो सबसे अलग रील (Reel) बनाने के लिए बड़े से बड़ा खतरा भी बोल लेते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स को हीरोपंती दिखाना काफी भारी पड़ जाता है. दरअसल, स्टंट के दौरान शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो धड़ाम से गिर जाता है, जिसकी वजह से उसकी गर्दन में बुरी तरह से चोट लग जाती है.
इस वीडियो को एक्स पर @PalsSkit नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. वीडियो में एक शख्स ऊंचाई से कूदता है और गर्दन के बल जमीन पर गिर जाता है. इस दौरान उसके गर्दन पर जोर का झटका लगता है, जिसके चलते उसे उठने में दिक्कत होती है और वो गर्दन को सीधे किए हुए जमीन पर लेटा हुआ नजर आता है. यह भी पढ़ें: Viral Video: बीच सड़क पर सहेली के कंधे पर चढ़कर पापा की परी ने किया खतरनाक स्टंट, लेकिन पड़ गए लेने के देने
हीरोपंती दिखाना शख्स को पड़ा भारी
प्राण जाए पर रील ना जाए गर्दन का गिरगरंदन हो जाता 😂 pic.twitter.com/ftdxLkhnvO
— Reetesh Pal (@PalsSkit) June 26, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़कों का एक ग्रुप खेत में बने एक छोटे से कमरे के छत पर खड़े हैं, जबकि नीचे खड़ा उनका एक दोस्त वीडियो बनाता हुआ नजर आ रहा है. ये सभी लड़के एक साथ मस्ती करते हैं और रील बनाने की कोशिश करते हैं. इसी दौरान एक लड़का छत से बैकफ्लिप करने की कोशिश करता है और वो बुरी तरह से गिर जाता है, जिससे उसकी गर्दन पर बुरी तरह से चोट लग जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2024 02:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

