नन्हे हाथियों में जब शुरु हुई कुश्ती, एक-दूसरे की सूंड में सूंड फंसाकर पटखनी देते आए नजर (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर नन्हे हाथियों की कुश्ती का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नन्हे हाथी अचानक से कुश्ती लड़ना शुरु कर देते हैं और फिर एक-दूसरे के सूंड में सूंड फंसाकर कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखकर आप हंस पड़ेंगे.
Baby Elephants Wrestling Viral Video: आपने इंसानों के बीच कुश्ती (Wrestling) का मुकाबला कभी न कभी तो देखा ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी हाथियों को कुश्ती लड़ते देखा है? अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर नन्हे हाथियों (Baby Elephants) की कुश्ती का एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें नन्हे हाथी अचानक से कुश्ती लड़ना शुरु कर देते हैं और फिर एक-दूसरे के सूंड में सूंड फंसाकर कुछ ऐसा करते हैं, जिसे देखकर आप हंस पड़ेंगे. इस वीडियो को शेल्ड्रिक वाइल्ड लाइफ ट्र्स्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. केन्या में स्थित यह एक ऐसा संगठन है जो क्षेत्र में अनाथ हाथियों के बचाव, पुनर्वास और रिहाई का काम करता है.
इस वीडियो के कैप्शन में बताया गया है कि रोहो नाम के हाथी को नर्सरी का ताज पहनाया गया है. वो शाही अंदाज में अपनी जगह पर बैठकर इंतजार करता है कि इसके साथ खेलने के लिए उसके दरबारी आएंगे. कुछ देर में एसोइट और तब्बू उससे जुड़ते हैं और तीनों कुश्ती खेलने लगते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: मिट्टी के पहाड़ पर चढ़कर धुल उड़ाते बेबी एलीफैंट का क्लिप वायरल, क्यूट वीडियो देख बन जाएगा दिन
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 1.1 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस दिलचस्प वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- सुंदर स्मार्ट कीमती बच्चे, मैं उनसे बहुत प्यार करता हूं, जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा है- हाथियों को खेलते हुए देखना अच्छा लगता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हाथी बैठा हुआ है, तभी उसके पास दो हाथी पहुंचते हैं, जिनमें से एक उसकी सूंड में अपनी सूंड फंसा लेता है, जबकि दूसरा हाथी उसके ऊपर चढ़ जाता है. कुश्ती के खेल में ये एक-दूसरे को पटखनी देने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 15, 2022 04:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

