Viral Pic: जब शिकार करने के बजाय नन्हे हिरण से प्यार जताने लगा तेंदुआ, खास लम्हे की तस्वीर हुई वायरल
आपने तेंदुए द्वारा हिरण का शिकार करने के कई हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी शिकारी तेंदुए को किसी हिरण से प्यार जताते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे, क्योंकि तस्वीर में शिकारी तेंदुआ शिकार करने के बजाय नन्हे हिरण पर प्यार लुटाता नजर आ रहा है.
Viral Pic: शिकार करने के मामले में शेर, चीता, बाघ और तेंदुए जैसे खूंखार जानवरों की चालाकी देखने लायक होती है. जंगल के ये शिकारी अक्सर अपने शिकार की खोज में रहते हैं और जैसे ही कोई जानवर उनके सामने आता है, वो उस पर टूट पड़ते हैं और पल भर में उसका काम तमाम कर देते हैं. आपने तेंदुए (Leopard) द्वारा हिरण (Deer) का शिकार करने के कई हैरतअंगेज वीडियो देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी शिकारी तेंदुए को किसी हिरण से प्यार जताते देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही एक तस्वीर (Viral Pic) को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे, क्योंकि तस्वीर में शिकारी तेंदुआ शिकार करने के बजाय नन्हे हिरण (Baby Deer) पर प्यार लुटाता नजर आ रहा है.
साल 2019 में ली गई यह खास तस्वीर एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे Jeffrey ने शेयर किया है. हिरण और तेंदुए की इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है- ये यहां क्या हो रहा है? मुझे हंसी की जरूरत है. तेंदुए और नन्हे हिरण की प्यार भरी यह तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर तेजी से आकर्षित कर रहा है. इस तस्वीर पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं और इस पर अपनी हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: शिकारी तेंदुए ने दिखाई गजब की ताकत, Viral Video में देखें कैसे हिरण को लेकर चढ़ा पेड़ पर…
वायरल तस्वीर
What’s going on here?
Come on y’all, I need a laugh. pic.twitter.com/Bdt6oCsVkm
— Jeffrey (@JeffreyMWard) June 22, 2021
देखें तस्वीर-
View this post on Instagram
वायरल तस्वीर में तेंदुआ अपने शिकार हिरण के साथ खेलता हुआ नजर आ रहा है और लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर कैसे यह तेंदुआ अपने शिकार के साथ इतने प्यार से पेश आ रहा है. तस्वीर को देखकर ऐसा लगता है जैसे तेंदुआ हिरण को गले से लगाकर उस पर प्यार जता रहा है. हिरण का बच्चा तेंदुए के सामने खड़ा है और शिकार उस पर अपना एक पंजा रखकर उस पर प्यार लुटा रहा है. यह तस्वीर साउथ अफ्रीका के ग्रेटर कर्जर नेशनल पार्क की है, जिसे रेनार्ड मूलमैन ने क्लिक की है. बताया जा रहा है कि कई बार शिकारी अपने शिकार को मारने से पहले उनके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार करते हैं और फिर उनका काम तमाम करते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2021 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

