जब नन्हे बच्चे से पहली बार मिली बिल्ली, कभी निहारकर तो कभी किस करके मासूम पर लुटाया प्यार (Watch Viral Video)
सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली मौसी पहली बार एक नन्हे से बच्चे से मिलती है और उसे देखकर वो जिस तरह की प्रतिक्रिया देती है वो देखने लायक है. बिस्तर पर लेटे नन्हे बच्चे को देखकर बिल्ली मौसी उसे कभी निहारती है तो कभी उसे किस करके उस पर अपना प्यार लुटाती है.
Viral Video: बच्चे के जन्म के बाद जब उसके माता-पिता पहली बार उसे देखते हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है, लेकिन जब घर का कोई पालतू जानवर नन्हे बच्चे से पहली बार मिलता है तो उसकी कैसी प्रतिक्रिया होती है? जी हां, पालतू जानवर (Pet Animals) भी पहली बार किसी नए सदस्य को देखकर अपने तरीके से प्यार जताते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें बिल्ली (Cat) मौसी पहली बार एक नन्हे से बच्चे से मिलती है और उसे देखकर वो जिस तरह की प्रतिक्रिया देती है वो देखने लायक है. बिस्तर पर लेटे नन्हे बच्चे (Baby) को देखकर बिल्ली मौसी उसे कभी निहारती है तो कभी उसे किस करके उस पर अपना प्यार लुटाती है.
इस वीडियो को @Yoda4ever नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- बिल्ली पहली बार किसी बच्चे से मिलती है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 233k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: सोते समय परेशान करने पर गुस्साई बिल्ली ने कर दी तोते की कुटाई, मजेदार वीडियो हुआ वायरल
नन्हे बच्चे पर प्यार लुटाती बिल्ली मौसी
Cat meets a baby for the first time..🐈🐾👶😊 pic.twitter.com/z8G1UGWqxw
— 𝕐o̴g̴ (@Yoda4ever) July 26, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा बिस्तर पर लेटा हुआ है और उसके बगल में घर की पालतू बिल्ली नजर आ रही है. बच्चे को देखकर बिल्ली उसके बगल में लेट जाती है और उसे अपने पंजों से छूती है, फिर बिल्ली उसे प्यार से निहारने लगती है और फिर उसे किस करके अपना प्यार जताती है. बिल्ली जिस तरह से बच्चे पर प्यार लुटा रही है, उसे देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 01:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

