Poland Racial Attack: पोलैंड में भारतीय के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार, अमेरिकी पर्यटक ने दी भद्दी गालियां, VIDEO VIRAL

दुर्व्यवहार करने वाला एक अमेरिकी है, जो खुद को श्वेत बता रहा और यूरोप की देशों को भारतीय लोगों पर बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए घर वापस जाने का दबाव बना रहा है.

Racial Attack on Indian, नई दिल्ली: पोलैंड (Poland) में एक कोकेशियान आदमी के एक भारतीय को गाली देने के वीडियो ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है. उसने भारतीय को "परजीवी आक्रमणकारी" कहा.  पोलैंड की राजधानी वॉरसा में एक भारतीय के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार (Racial Abuse) किया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. वीडियो को वारसॉ में एट्रियम रेडुटा शॉपिंग सेंटर के बाहर शूट किया गया है. UK Racial Attack: लंदन में नस्लीय हमले में बर्बरता से खिंचकर उखाड़े गए थे महिला के बाल, पुलिस दोषी की तलाश में जुटी

दुर्व्यवहार करने वाला एक अमेरिकी (American tourist) है, जो खुद को श्वेत बता रहा और यूरोप की देशों को भारतीय लोगों पर बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए घर वापस जाने का दबाव बना रहा है.

अमेरिकी शख्स ने कहा, 'मैं अमेरिका से हूं. आप यहां पोलैंड में क्यों हैं? आप अपने देश क्यों नहीं जाते. मैं यूरोपियन हूं लेकिन आप नहीं हैं. आप क्यों यूरोपियन देश को बर्बाद कर रहे हैं. आप आक्रमणकारी हैं. आक्रमणकारी घर जाओ, पोलैंड पोलिश लोगों के लिए. आप पोलिश नहीं है. हमारे देश में आक्रमण करना बंद करो. ये यूरोप है.'

शख्स भारतीय पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए कहा कि यूरोप उसकी मातृभूमि है. उसने आगे कहा, 'तुम गोरे लोगों की भूमि पर क्यों आ रहे हो?' आप हमारी जाति का संहार कर रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड