देश

Lok Sabha Election 2024: 'आधार कार्ड फर्जी बताकर मतदान से रोका जा रहा', यूपी के संभल निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का पुलिस पर बड़ा आरोप, देखें वायरल VIDEO

उत्तर प्रदेश में संभल लोकसभा क्षेत्र में आज, 7 मई को वोट डालने गए कई मतदाताओं ने पुलिस का गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें मतदान केंद्र से लौटा दिया गया. इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024:  'आधार कार्ड फर्जी बताकर मतदान से रोका जा रहा', यूपी के संभल निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं का पुलिस पर बड़ा आरोप, देखें वायरल VIDEO
Photo- X

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में संभल लोकसभा क्षेत्र में आज, 7 मई को वोट डालने गए कई मतदाताओं ने पुलिस का गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पुलिस अधिकारियों द्वारा उन्हें मतदान केंद्र से लौटा दिया गया. इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में कई महिला मतदाताओं ने बताया कि उन्हें यह कहकर मतदान केंद्र से लौटा दिया गया कि उनका आधार कार्ड नकली है. एक अन्य वीडियो में संभल में मतदाताओं ने पुलिस पर मुस्लिम मतदाताओं के आईडी प्रूफ फाड़ने का आरोप लगाया. बता दें, यूपी की संभल सीट अभी भी चुनाव प्रतिशत के मामले में पूरे राज्य में टॉप पर बताई जा रही है. हालांकि, इन वीडियोज में कितनी सच्चाई है, इसका पता संभल पुलिस के ओर से प्रतिक्रिया आने के बाद ही चल पाएगा.

पुलिस ने वोटरों के आधार कार्ड को बताया फर्जी!

वोटरों का आरोप आधार कार्ड छीनकर फाड़ दिया गया

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).