वायरल

Desi Jugaad Viral Video: बोतल के ढक्कन का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा पहले, शख्स ने दिमाग लगाकर बना दिया दरवाजे का लॉक

वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बोतल के ढक्कन से दरवाज के लॉक बना देता है, जिसे देख यकीनन आप भी उसकी क्रिएटिविटी के कायल हो जाएंगे.

Desi Jugaad Viral Video: बोतल के ढक्कन का ऐसा जुगाड़ नहीं देखा होगा पहले, शख्स ने दिमाग लगाकर बना दिया दरवाजे का लॉक
देसी जुगाड़ (Photo Credits: Instagram)

Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया (Social Media) पर कब क्या वायरल (Viral Video) हो जाए, इसके बारे में कुछ भी कह पाना काफी मुश्किल है. खासकर, जब भी देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से जुड़े वीडियो सामने आते हैं तो उन्हें देखने के बाद यही लगता है कि हमारे देश में क्रिएटिव लोगों की कोई कमी नहीं है. इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे शायद ही पहले आपने कभी देखा हो. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स बोतल के ढक्कन (Bottle Cap) से दरवाजे का लॉक (Door Lock) बना देता है, जिसे देख यकीनन आप भी उसकी क्रिएटिविटी (Creativity) के कायल हो जाएंगे. यह भी पढ़ें: कपड़े धोने के लिए शख्स ने बनाई गजब की आउटडोर वॉशिंग मशीन, जुगाड़ तकनीक देख फैन हुए लोग (Watch Viral Video)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर viralwarganet नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे देखकर इस जुगाड़ को बनाने वाले शख्स के लोग कायल हो गए हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- सबके पास महंगे लॉक के लिए पैसे नहीं होते हैं, जबकि एक ने लिखा है- जब सुविधाएं न हों तो लोग जुगाड़ से ही काम चलाते हैं. यह भी पढ़ें: आराम से सोने के लिए शख्स ने चलती ट्रक के नीचे किया बिस्तर का इंतजाम, खतरनाक जुगाड़ देख उड़े लोगों के होश (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VIRAL WARGANET (@viralwarganet)

आप देख सकते हैं कि किस तरह से बोतल के ढक्कन को दो हिस्से में काटकर, एक टुकड़े को दीवार पर और दूसरे को गेट पर फिट किया गया है. ऐसे में दरवाजा बंद करने पर दोनों हिस्से आपस में मिल जाते हैं और फिर उस पर ढक्कन फिट करने से दरवाजा बंद हो जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2023 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).