वायरल

कपड़े धोने के लिए शख्स ने बनाई गजब की आउटडोर वॉशिंग मशीन, जुगाड़ तकनीक देख फैन हुए लोग (Watch Viral Video)

एक शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए गजब का आउटडोर वॉशिंग मशीन बना दिया. उसके इस जुगाड़ को देख लोग उसके फैन हो गए हैं. इस जुगाड़ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

कपड़े धोने के लिए शख्स ने बनाई गजब की आउटडोर वॉशिंग मशीन, जुगाड़ तकनीक देख फैन हुए लोग (Watch Viral Video)
देसी जुगाड़ से बनाया वॉशिंग मशीन (Photo Credits: X)

Viral Video: कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार (Invention) की जननी है, इसलिए जब-जब इंसानों को किसी चीज की जरूरत पड़ी है तो उसके समाधान के तौर पर एक नया आविष्कार हुआ है. हालांकि आज के इस आधुनिक दौर में विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि किसी भी समस्या का समाधान चुटकियों में मिल जाता है, लेकिन जिन लोगों तक आधुनिक तकनीक नहीं पहुंच पाती है वो लोग उसका कोई न कोई देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) निकाल लेते हैं. हमारे देश में जुगाड़ तकनीक (Jugaad Technique) का इस्तेमाल करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है, जो अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए अपने जुगाड़ से दूसरों को हैरत में डाल देते हैं. इसी कड़ी में एक शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए गजब का आउटडोर वॉशिंग मशीन (Outdoor Washing Machine) बना दिया. उसके इस जुगाड़ को देख लोग उसके फैन हो गए हैं.

देसी जुगाड़ के इस शानदार वीडियो को एक्स पर @ValaAfshar नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- यह एक खूबसूरती से डिजाइन की गई आउटडोर वॉशिंग मशीन है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 108.1k व्यूज मिल चुके हैं और लोग इस शख्स के जुगाड़ तकनीक की सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: गर्मी से बचने का धांसू जुगाड़, गधे और चादर की मदद से बनाया ऐसा पंखा कि Viral Video देख चकरा जाएगा दिमाग

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लकड़ी की बल्लियों को फिट करके शख्स ने एक टोकरी जैसा आकार तैयार किया. इस लकड़ी की टोकरी को ऐसी जगह पर फिट किया गया है, जहां पानी का बहाव तेज है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से पानी का बहाव उस टोकरी में जाता है और यह जुगाड़ आधुनिक वॉशिंग मशीन की तरह कपड़े धोते हुए नजर आ रहा है. इस शानदार जुगाड़ ने लोगों को खासा प्रभावित कर दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).