वायरल

Viral Video: अपने पालतू कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

कुत्ते अपने मालिक के लिए खुद की जान पर भी खेल जाने को तैयार रहते हैं, लेकिन कई मालिक भी ऐसे होते हैं जो अपने कुत्ते को बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ जाती है और साहस दिखाते हुए डटकर उसका मुकाबला करती है.

Viral Video: अपने पालतू कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई महिला, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो
कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ गई महिला (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: पालतू जानवरों (Pet Animals) में शुमार कुत्तों (Dogs) को इंसानों का सबसे अच्छा दोस्त और वफादार माना जाता है. ऐसे कई उदाहरण भी सामने आ चुके हैं, जब कुत्तों ने अपने मालिक के प्रति अपनी इमानदारी और वफादारी का परिचय दिया हो. कुत्ते अपने मालिक के लिए खुद की जान पर भी खेल जाने को तैयार रहते हैं, लेकिन कई मालिक भी ऐसे होते हैं जो अपने कुत्ते को बचाने के लिए खुद को जोखिम में डालने से नहीं कतराते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक महिला अपने पालतू कुत्तों को बचाने के लिए भालू से भिड़ जाती है और साहस दिखाते हुए डटकर उसका मुकाबला करती है.

भालू के हमले से अपने कुत्तों को बचाने वाली महिला के वायरल वीडियो को देख सोशल मीडिया यूजर्स उसकी बहादुरी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वीडियो को सबसे पहले टिकटॉक पर शेयर किया गया और कुछ ही समय में यह वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर भालू से अपने कुत्तों की रक्षा करने वाली महिला की जमकर सराहना कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: भारी भरकम शरीर के साथ ढलान से ऊपर की ओर चढ़ाई करता दिखा हाथियों का झुंड, प्रेरणादायक वीडियो हुआ वायरल

देखें वीडियो-

वायरल वीडियो में एक भालू और दो शावकों को एक घर के बगीचे की दीवार पर टहलते हुए देखा जा सकता है. भालू और उसके शावकों को किनारे पर देखकर कुत्ते तीनों पर भौंकने के लिए अपने घर से बाहर आते हैं. इस बीच भालू कुत्तों पर हमला कर देता है, तभी महिला अपने घर के बाहर निकलती है और अपने प्यारे कुत्तों की जान बचाने के लिए भालू को किनारे से धक्का देती है और उनके साथ जल्दी से अंदर भाग जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2021 12:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).