Viral Video: 2 साल की मासूम को दबोचकर घसीटने लगा भेड़िया, बच्ची को बचाने के लिए जानवर से भिड़ गया पिता
सोशल मीडिया पर बच्ची और उसके पिता का एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मासूम पर एक भेड़िया हमला कर देता है, जिसके बाद अपनी बच्ची को बचाने के लिए पिता जानवर से भिड़ जाता है.
Viral Video: बच्चों के लिए उनके पिता किसी सुपरहीरो से कम नहीं होते हैं, जो उनकी सलामती के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर बच्ची (Girl) और उसके पिता (Father) का एक दिल जीतने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शख्स घर के बाहर गाड़ी पार्क करके कार के अंदर से कुछ निकालने की कोशिश करता है, तभी वहां एक कोयोट यानी भेड़िया ( Coyote) पहुंचता है और शख्स की दो साल की बेटी को दबोचकर घसीटने लगता है, जिससे बच्ची चिल्लाने लगती है. अपनी बच्ची की आवाज सुनकर शख्स बेटी को बचाने के लिए दौड़ता है और भेड़िये से भिड़ जाता है. शख्स भेड़िये को दूर भगाता है और अपनी बच्ची को फौरन गोद में उठा लेता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 2.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: Viral Pics: भेड़िया बनने की चाहत में शख्स ने पानी की तरह बहा दिए 19 लाख रुपए, तस्वीरें देख आप भी हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
2-year-old girl attacked by a coyote 😳 pic.twitter.com/GGb2bfgxGk
— Crazy Clips (@crazyclipsonly) March 22, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

