Viral Video: यूपी के कानपुर में पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क पर की जमकर पिटाई
पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ पकड़ा (Photo Credits: X)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. खबर है कि एक महिला ने अपने पति (Husband) को उसकी प्रेमिका (Girlfriend) के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया. यह भीषण झगड़ा कैमरे में कैद हो गया और घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी और प्रेमिका बीच सड़क पर सरेआम मारपीट कर रहे हैं.

खबरों के अनुसार, यह घटना कानपुर के नरवल मोड़ के पास हुई. महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ देखकर उससे झगड़ा किया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना को एक प्रत्यक्षदर्शी ने रिकॉर्ड कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

खबर है कि महिला को पहले से ही अपने पति पर किसी और के साथ संबंध होने का शक था, जो सच निकला. पति और उसकी प्रेमिका उसे अपने सामने देखकर हैरान रह गए. शुरुआत में पति-पत्नी के बीच बहस हुई जो बढ़ती ही गई, फिर पति ने बीच सड़क पर पत्नी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद प्रेमिका ने पत्नी पर हमला कर दिया. यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ रंगे हाथ पकड़ा, दोनों की कर दी धुनाई- देखें वायरल वीडियो

पत्नी ने पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा

वीडियो में पति अपनी प्रेमिका का साथ देते हुए और उसे पीटने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहा है. वह वीडियो में चिल्लाता हुआ दिखाई दे रहा है- ‘और मार, और मार इसको’, जबकि महिलाएं सड़क पर एक-दूसरे के बाल खींच रही हैं, धक्का-मुक्की कर रही हैं और एक-दूसरे को पीट रही हैं. उधर सड़क पर उनके पास से ट्रैफिक भी गुजर रहा है.

सड़क किनारे मूकदर्शक बने खड़े उस आदमी से वहां मौजूद लोग भी झगड़ा रोकने की गुहार लगा रहे हैं, फिर उस आदमी ने भी झगड़ा रोकने की कोशिश की, लेकिन उसकी पत्नी ने उसकी एक न सुनी और उसे धक्का देती रही.