वायरल

Viral Video: जब लकड़बग्घे का हुआ शेरों से सामना, देखें कैसे जंगल के राजा ने बेरहमी से किया उसका शिकार

जरा सोचिए अगर शेर और लकड़बग्घे का सामना हो जाए तो जीत किसकी होगी? दरअसल, सोशल मीडिया पर लकड़बग्घे और शेरों की खूनी जंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लकड़बग्घे का जब शेरों से सामना होता है तो किस तरह से उनके इलाके में दाखिल होने की कीमत इस जानवर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है.

Viral Video: जब लकड़बग्घे का हुआ शेरों से सामना, देखें कैसे जंगल के राजा ने बेरहमी से किया उसका शिकार
शेरों ने किया लकड़बग्घे का शिकार (Photo Credits: Twitter)

Viral Video: शेर (Lion) जंगल का वो खूंखार जानवर है, जिसकी हुकूमत पूरे जंगल में चलती है, इसलिए उसे जंगल का राजा (King of Forest) कहा जाता है. वो पलक झपकते ही किसी भी जानवर का खात्मा कर सकता है. भले ही जंगल के अन्य जानवर कितने ही शातिर शिकारी क्यों न हो, लेकिन शेर को सामने देखकर उनके हौसले भी पस्त हो जाते हैं. वैसे अगर बात करें लकड़बग्घा (Hyna) की तो, उसे भी खूंखार शिकारी माना जाता है, लेकिन जरा सोचिए अगर शेर और लकड़बग्घे का सामना हो जाए तो जीत किसकी होगी? दरअसल, सोशल मीडिया पर लकड़बग्घे और शेरों (Lions) के खूनी जंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लकड़बग्घे का जब शेरों से सामना होता है तो किस तरह से उनके इलाके में दाखिल होने की कीमत इस जानवर को अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है.

इस वीडियो को ट्विटर पर @iftirass नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक एक हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लकड़बग्घा गलती से शेरों के इलाके में जा पहुंचता है, तभी वहां मौजूद शेरों की नजर उस पर पड़ती है और पूरा परिवार उस पर झपट्टा मारने लगता है. शेरों के हमले से बचने के लिए लकड़बग्घा भागने की कोशिश करता है, लेकिन वो नाकाम हो जाता है. यह भी पढ़ें: शिकार करने के लिए शेरों के झुंड ने किया भैंस पर हमला, करने ही वाले थे काम तमाम तभी… (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि शेरों के डर से लकड़बग्घा जमीन पर लेट जाता है, लेकिन खूंखार शेरों को उस पर जरा सी भी दया नहीं आती है. शेरों का परिवार एक-एक कर उसे नोचने लगता है, जिससे वो बुरी तरह से जख्मी हो जाता है. जख्मी लकड़बग्घे को शेर कुछ देर तक देखते हैं, फिर उसका काम तमाम कर शेरों का परिवार दावत उड़ाने लगता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2021 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).