वायरल

Viral Video: बंदरों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने पर मजबूर हुए लोग

सोशल मीडिया पर इन दिनों बंदरों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें थाईलैंड की सड़कों पर बंदरों के दो समूह के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए लोग यहां से वहां भागने पर मजबूर हो गए.

Viral Video: बंदरों के दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प, अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां भागने पर मजबूर हुए लोग
बंदरों के बीच हिंसक झड़प (Photo Credits: X)

Monkeys Attack Viral Video: इंसानों के पूर्वज कहे जाने वाले बंदर जहां भी पहुंचते हैं, वहां जमकर खुरापात मचाते हैं. बंदर (Monkey) कभी लोगों की नकल उतारते हैं तो कभी उनकी कीमती चीजों को छीनकर उन्हें परेशान करते हैं. बेशक, बंदरों की टोली इंसानों को जमकर परेशान करती है, लेकिन क्या कभी आपने बंदरों (Monkeys) के दो गुटों को आपस में लड़ते देखा है. अगर नहीं देखा है तो अब देख लीजिए, क्योंकि सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों बंदरों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प का हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें थाईलैंड (Thailand) की सड़कों पर बंदरों के दो समूह के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए लोग यहां से वहां भागने पर मजबूर हो गए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस वीडियो को @sighyam नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया है, जिसे अब तक 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस पोस्ट के साथ कैप्शन के जरिए बताया गया है कि थाईलैंड का लोपबुरी शहर दो बंदर गिरोहों के बीच अभूतपूर्ण हिंसा का सामना कर रहा है. अधिकारियों को अराजकता को खत्म करने के लिए संगठित किया गया है और वर्तमान में प्राइमेट्स को स्थानांतरित करने का प्रयास किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: बंदर के हाथ लग गया चाकू, धारदार हथियार दिखाकर मदारी को ही लगा डराने, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लोपबुरी शहर में बंदरों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो रही है. बंदरों की इस झड़प को देखकर अधिकारी अराजकता को खत्म करने के लिए जुटे हैं और प्राइमेट्स को स्थानांतरित करने की कोशिश कर रहे हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में वहां के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण मंत्री पटारावत वोंगसुवान ने कहा कि क्षेत्र में बंदरों की नसबंदी कर उन्हें स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि ये बंदर लोगों का खाना चुराते हैं और उन्हें जमकर परेशान भी करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).