वायरल

बंदर के हाथ लग गया चाकू, धारदार हथियार दिखाकर मदारी को ही लगा डराने, फिर जो हुआ... देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर बंदर से जुड़ा एक रोमांचक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बड़ी सी चाकू हाथ लगने के बाद बंदर उस धारदार हथियार से मदारी को डराने लगता है और उसकी उस हरकत को देख शक्स की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है.

बंदर के हाथ लग गया चाकू, धारदार हथियार दिखाकर मदारी को ही लगा डराने, फिर जो हुआ... देखें Viral Video
बंदर के हाथ लगा चाकू (Photo Credits: X)

Monkey Viral Video: बंदर (Monkey) की शैतानियों से तो हर कोई वाकिफ है. इंसानों के पूर्वज कहे जाने वाले ये बंदर स्वभाव से बेहद शरारती होते हैं और इन्हें इंसानों की नकल उतारने में जरा सी भी देर नहीं लगती है. ये बंदर इंसानों की तरह ही हर काम को अच्छे से करना भी जानते हैं. ये कपड़े और बर्तन भी आसानी से धो लेते हैं, जबकि ये इंसानों की तरह दूसरे अन्य काम भी बड़ी ही सहजता से कर लेते हैं. हालांकि कई बार ये इंसानों की सोच से परे कुछ ऐसे कारनामे कर जाते हैं, जिससे लोग हैरत में पड़ जाते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर बंदर से जुड़ा एक रोमांचक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक बड़ी सी चाकू (Knife) हाथ लगने के बाद बंदर उस धारदार हथियार से मदारी को डराने लगता है और उसकी हरकत को देख शख्स की सिट्टी-पिट्टी गुल हो जाती है.

इस वीडियो को @crazyclipsonly नाम के अकाउंट से एक्स पर शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- कोई रास्ता नहीं है. शेयर किए जाने के बाद से इस वीडियो को 8.1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और बंदर की हरकत को देख हैरत में पड़ गए हैं. यह भी पढ़ें: जब दो बंदर फैमिली की हुई मुलाकात, एक-दूसरे को गर्मजोशी से गले लगाकर जताया प्यार (Watch Viral Video)

बंदर के हाथ लगा चाकू

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मदारी बंदर का खेल दिखा रहा होता है, तभी अचानक से जानवर के हाथ एक बड़ा सा चाकू लग जाता है. चाकू हाथ लगते ही बंदर के तेवर बदल जाते हैं और वो धारदार हथियार से मदारी पर हमला करने लगता है. बंदर के हाथ में धारदार हथियार देखकर मदारी की डर के मारे हालत खराब हो जाती है और वो उसके हमले से खुद को बचाने की कोशिश करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).