Viral Video: कछुए ने लिया शेर से पंगा, नदी किनारे पानी पी रहे जंगल के राजा को ऐसे दिखाया टशन कि…
एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक शेर झील के किनारे पानी पीता हुआ दिखाई दे रहा है, तभी वहां एक कछुआ पहुंचता है और वो शेर के मुंह के पास जाकर उसे टशन दिखाने लगता है. कछुए के टशन दिखाने के बावजूद शेर उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी प्रवीण अंगुसामी ने ट्विटर पर शेयर किया है.
Viral Video: यूं तो जंगल का राजा (King of Forest) शेर (Lion) किसी भी जंगली जानवर (Wild Animals) पर रहम नहीं दिखाता है और बेरहमी से अपने शिकार को मौत के घाट उतारकर दावत उड़ाता है. हालांकि कई बार शेर का दिल अपने शिकार को देखकर पिघल भी जाता है और वो उसे जिंदा छोड़ देता है. एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर सामने आया है, जिसमें एक शेर झील के किनारे पानी पीता (Lion Drinking Water) हुआ दिखाई दे रहा है, तभी वहां एक कछुआ (Turtle) पहुंचता है और वो शेर के मुंह के पास जाकर उसे टशन दिखाने लगता है. कछुए के टशन दिखाने के बावजूद शेर उसे नजरअंदाज करने की कोशिश करता है. इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी प्रवीण अंगुसामी (Praveen Angusamy) ने ट्विटर पर शेयर किया है.
इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ठग लाइफ... यह वीडियो इतना दिलचस्प है कि शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटों में यह वायरल हो गया. इसे अब तक 7.6K व्यूज मिले हैं, जबकि 123 लोगों ने इसे रीट्वीट किया है और 901 लाइक्स अब तक इस वीडियो को मिल चुके हैं. वीडियो इतना मजेदार है कि सोशल मीडिया यूजर्स इस पर कमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाए. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं.
देखें वीडियो-
Thug life 🤩 pic.twitter.com/C95wWvKFoY
— Praveen Angusamy, IFS 🐾 (@PraveenIFShere) May 6, 2021
वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी जंगल में एक छोटी सी झील दिखाई दे रही है, जहां शेर आराम से पानी पी रहा है. शेर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो काफी थका हुआ है, इसलिए वो आराम से बैठकर पानी पी रहा है. शेर पानी पी ही रहा होता है, तभी उसके सामने एक कछुआ आ गया. कछुआ बहुत निडर होकर शेर के मुंह के पास पहुंचकर उससे पंगा लेता है और उसे टशन दिखाने लगता है. यह भी पढ़ें: नदी किनारे पानी पी रहे शेर के सामने आकर जब कछुआ दिखाने लगा टशन, फिर जो हुआ… (Watch Viral Video)
हालांकि कछुए की इस हरकत को देखने के बाद भी शेर उसे नजरअंदाज कर देता है. कछुआ उसके मुंह के पास जाकर उसे चुनौती देता है फिर भी शेर उसे कुछ नहीं करता है. इसके बाद कछुआ से पीछा छुड़ाने के लिए वह उठ जाता है और वहां से जाने लगता है, लेकिन कछुआ तब भी उसका पीछा करता है. आखिर में कछुए से परेशान होकर शेर झील से दूर चला जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2021 09:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

