Viral Video: गर्मी से राहत पाने के लिए फ्रिज में जाकर बैठा कुत्ता, जानवर के इस जुगाड़ को देख हंस पड़ेंगे आप
सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जानवर भीषण गर्मी से बचने के लिए फ्रिज के अंदर जाकर बैठ जाता है, इस नजारे को देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
Viral Video: देश के विभिन्न हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी (Scorching Heat) और लू की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. इंसानों के साथ-साथ जानवर भी भीषण गर्मी से खासा परेशान नजर आ रहे हैं. वैसे इंसान सर्दी या गर्मी से बचने के लिए कोई न कोई जुगाड़ निकाल ही लेते हैं, लेकिन बेजुबान जानवर इसके लिए कोई रास्ता नहीं खोज पाते हैं और कुछ न कुछ ऐसा कर जाते हैं, जिससे इंसानों को परेशानी होती है. हालांकि गर्मियों में लोग राहत पाने के लिए पंखा, एसी और कूलर जैसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक कुत्ते (Dog) का मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जानवर भीषण गर्मी से बचने के लिए फ्रिज (Fridge) के अंदर जाकर बैठ जाता है, इस नजारे को देखकर यकीनन आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
इस वीडियो को @Gulzar_sahab नामक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 69k व्यूज मिल चुके हैं. इसके साथ कैप्शन लिखा है- गर्मी से बचने का मस्त जुगाड़ है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- गर्मी से सभी परेशान हैं, जबकि एक अन्य ने लिखा है- गर्मी का एहसास बेजुबानों को भी होता है, उसे ना निकालें बैठा रहने दें. यह भी पढ़ें: चीन के जू में मेकअप कर कुत्तों को बना दिया पांडा, लोगों को पता चल गई असलियत और फिर... (Watch Viral Video)
गर्मी से बचने के लिए फ्रिज में बैठा कुत्ता
गर्मी से बचने का मस्त जुगाड़ है।🤣 pic.twitter.com/5AeRBkp0iL
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) May 6, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि गर्मी से परेशान होकर कुत्ता घर के फ्रिज में जाकर बैठ जाता है, जब उसकी मालकिन उससे बाहर आने के लिए कहती है तो वो जोर-जोर से भौंकने लगता है, फिर जब घरवाले उसे बाहर निकालने की कोशिश करते हैं तो वो बाहर आने के लिए तैयार नहीं होता है. आखिरकार किसी तरह से कुत्ते को बाहर निकाला जाता है. इस वीडियो को देखकर किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2024 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

