Viral Video: सड़क के गड्ढों को भरवाने के लिए इस शख्स ने किया कुछ ऐसा काम, प्रशासन को भी आ गई लाज
एक व्यस्त सड़क के बीच एक विशालकाय गड्ढे में एक व्यक्ति के नहाने और मछली पकड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मैले कीचड़ में नहाने का वीडियो वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद अधिकारियों को शर्म आ गई और उन्होंने सड़क की मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया.
एक व्यस्त सड़क के बीच एक विशालकाय गड्ढे में एक व्यक्ति के नहाने और मछली पकड़ने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मैले कीचड़ में नहाने का वीडियो वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद अधिकारियों को शर्म आ गई और उन्होंने सड़क की मरम्मत का काम तुरंत शुरू कर दिया गया. वायरल वीडियो में अमाक ओहन (Amaq Ohan) नाम के शख्स को क्षतिग्रस्त राजमार्ग के बीच में पानी से भरे गड्ढे में बैठकर नहाते हुए देखा जा सकता है. वे खुद पर पानी डालने के लिए एक मग का उपयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान बवे अपने बालों में साबून लगाते हुए और उसे धोते हुए भी नजर आ रहे हैं. यही नहीं वीडियो में शख्स गड्ढे के गंदे पानी में लोटते हुए भी दिखाई दे रहा है. इस दौरान एक शख्स उन्हें शैम्पू का पैकेट भी लाकर देता है और उस पर अपने हाथों से पानी डालता है.
सड़क के बीच में शख्स की हरकतें वहां से गुजरने वाले वाहनों और लोगों के लिए तमाशा बन गई थी. शख्स ने इस बारे में स्थानीय मीडिया को भी बताया. शख्स ने गड्ढे में मछली पकड़ने की एक छड़ी भी डाली थी. यह भी पढ़ें: बच्ची को लेकर हाथी के पास फोटो खिंचवाने पहुंचा शख्स, यह देख गजराज को आया बहुत गुस्सा फिर… (Watch Viral Video)
देखें वीडियो:
वीडियो में ओहान को लोग नहाते हुए और पानी में लोटते हुए देख कर वीडियो और तस्वीरें लेने लगे. जल्द ही वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आयी. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ओहन के विरोध को प्राया सिटी (Praya City,), सेंट्रल लोम्बोक रीजेंसी(Central Lombok Regency), वेस्ट नुसा तेंगारा (West Nusa Tenggara) (NTB) में एक क्षतिग्रस्त सड़क पर फिल्माया गया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 24, 2021 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

