Viral Video: हाउस पार्टी के दौरान अचानक खुला सिंकहोल, देखते ही देखते उसमें समा गया एक शख्स
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्विमिंग पूल में आयोजित की गई एक हाउस पार्टी में अचानक स्विमिंग पूल के नीचे सिंकहोल खुल जाता है और देखते ही देखते एक शख्स उसमें समा जाता है.
Viral Video: अधिकांश लोग अपनी फैमिली (Family) और दोस्तों (Friends) के साथ हाउस पार्टी (House Party) का आयोजन करते हैं, ताकि वो अपने करीबियों के साथ कुछ लम्हों को यादगार बना सकें, लेकिन अगर पार्टी के दौरान कोई अनहोनी हो जाए तो देखते ही देखते खुशी मातम में तब्दील हो सकती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक स्विमिंग पूल (Swimming Pool) में आयोजित की गई एक हाउस पार्टी में अचानक स्विमिंग पूल के नीचे सिंकहोल (Sinkhole) खुल जाता है और देखते ही देखते एक शख्स उसमें समा जाता है. बताया जाता है कि तेल अवीव से 40 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में करमी योसेफ शहर में यह घटना घटी है, जिसमें करीब 43 फीट गहरे सिंकहोल में शख्स समा गया और हाउस पार्टी मेहमानों के लिए एक बुरे सपने में तब्दील हो गई.
दिल दहला देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्विमिंग पूल में सिंकहोल के बाद हुई तबाही के मंजर को दिखाया गया है. स्थानीय मीडिया आउटलेट के अनुसार, घटना के बाद एक शख्स घायल हो गया है, जबकि एक लापता है. यह भी पढ़ें: Shocking Video: न्यूयॉर्क में सड़क के फटने से उसमें समाहित हो गई गाड़ियां, नजारा देख पैरों तले खिसक जाएगी जमीन
देखें वीडियो-
“One man has been injured and another is missing after a sinkhole opened up in a inground pool at a home in central Israel.
The incident occurred during a pool party." pic.twitter.com/S9cByAFebx
— natureismetal (@NIMactual) July 21, 2022
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक स्विमिंग पूल में अचानक फर्श टूट जाती है और सिंकहोल खुल जाता है. सिंकहोल सेकेंडों में पूल के अधिकांश पानी को सोख लेता है और इसी दौरान एक शख्स सिंकहोल में समा जाता है, जबकि कई लोग खुद को बचाने में कामयाब हो जाते हैं. इस दौरान शख्स के साथ-साथ स्विमिंग पूल में मौजूद अन्य चीजें भी सिंकहोल में समा जाती हैं. इस खौफनाक मंजर के वीडियो को देख किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

