Viral Video: गहरी नींद में सो रही महिला के बालों में रेंगता दिखा सांप, नजारा देख उड़े लोगों के होश
महिला के बालों में रेंगता सांप (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार ऐसे वीडियो पर हमारी नजर पड़ जाती है, जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की होती है. इसी कड़ी में एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है, जिसमें एक महिला दोनों हाथों पर सिर रखकर गहरी नींद में सो रही होती है, लेकिन गहरी नींद में डूबी इस महिला की सिर में तभी एक सांप (Snake) रेंगता हुआ दिखाई देता है. इस वीडियो को काशीकयात्रा नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से सो रही इस महिला के बालों में  सांप रेंगते हुए सिर के पीछे की ओर जाने की कोशिश कर रहा है. यह भी पढ़ें: Viral Video: मोबाइल चार्जर को मुंह में दबाकर बिस्तर पर रेंगता दिखा खतरनाक सांप, नजारा देख उड़े लोगों के होश

महिला के बालों में रेंगता दिखा सांप

 

View this post on Instagram

 

A post shared by kAshiKyaTrA (@kashikyatra)