Viral Video: मोबाइल चार्जर को मुंह में दबाकर बिस्तर पर रेंगता दिखा खतरनाक सांप, नजारा देख उड़े लोगों के होश
सोशल मीडिया पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप चार्जर को मुंह में दबाकर बिस्तर पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है.
Snake Viral Video: इस दुनिया में सांपों की विभिन्न प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कुछ इतनी ज्यादा खतरनाक होती हैं कि किसी को भी पल भर में मौत की नींद सुला दे. इन सब में किंग कोबरा सांप (Snake) को सबसे ज्यादा खतरनाक माना जाता है, क्योंकि इसके जहर की एक बूंद किसी की भी जान ले सकती है. वैसे तो इंटरनेट पर सांपों (Snakes) से जुड़े कई वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देख लोगों की हालत खराब हो जाती है, लेकिन जरा सोचिए अगर यही सांप आपके बिस्तर पर रेंगता हुआ नजर आ जाए तो क्या होगा? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Meida) पर एक बेहद हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक खतरनाक सांप चार्जर को मुंह में दबाकर बिस्तर पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और इसमें दिए गए कैप्शन में लिखा है- गर्मियों में सुरक्षा संबंधी चेतावनी. AC कमरों में सावधान रहें. वायरल वीडियो में एक सांप कंबल और तकिए के बीच छिपा हुआ दिखाई दे रहा है, जो अपने मुंह से चार्जर केबल को काट रहा है. हमेशा अपने आस-पास की चीजों की दोबारा जांच करें.' यह भी पढ़ें: Viral Video: ट्रैफिक के बीच आकर सड़क पार करने लगा विशालकाय अजगर, देखते ही थम गई गाड़ियों की रफ्तार
चार्जर को मुंह में दबाकर बिस्तर पर रेंगता नजर आया सांप
View this post on Instagram
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे कि सांप ने मोबाइल फोन के चार्जर को अपना शिकार समझ लिया है, इसलिए वो अपने मुंह में चार्जर केबल को दबाकर उसे काटने की कोशिश कर रहा है. इस वीडियो में कैप्शन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि गर्मियों में सिर्फ लू से ही नहीं, बल्कि कुछ रेंगने वाले जीवों से भी सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि कई बार ये ठंडक की खोज में घर या कमरों तक घुस सकते हैं. वीडियो को देख एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- भाई चार्जर लेने आया है, उसका चार्जर खराब होगा, जबकि दूसरे ने लिखा है- सांप चार्ज हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

