Viral Video: ट्रैफिक के बीच आकर सड़क पार करने लगा विशालकाय अजगर, देखते ही थम गई गाड़ियों की रफ्तार
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय अजगर ट्रैफिक के बीच सड़क पार करता नजर आ रहा है, जिसे देख गाड़ियों की रफ्तार थम जाती है.
Viral Video: इंटरनेट के इस दौर में सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिन्हें देख हैरानी होती है. इन तमाम वीडियोज में कभी कुछ ऐसा देखने को मिलता है, जिसे देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है. वैसे तो लोग सांपों (Snakes) और अजगरों (Pythons) से घबराते हैं, इसलिए उनसे दूर रहने में ही अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर विशालकाय अजगर अचानक सड़क पर आ जाए तो क्या होगा, यकीनन इस नजारे को देख लोगों के होश उड़ जाएंगे. इस बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विशालकाय अजगर (Giant Python) ट्रैफिक के बीच सड़क पार करता नजर आ रहा है, जिसे देख गाड़ियों की रफ्तार थम जाती है.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 8.3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- जंगल को काटकर रोड निकालने का नतीजा देख लिया. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- बेहद मोटा और खतरनाक जानवर, इससे दूर रहा जाए तो ही बेहतर है. यह भी पढ़ें: Viral Video: किंग कोबरा के सिर को अजगर ने लिया दबोच, दो खतरनाक सांपों की लड़ाई का वीडियो हुआ वायरल
सड़क पार करता विशालकाय अजगर
Welcome to Brazil pic.twitter.com/PBti3mIabC
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) June 5, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बड़ा सा अजगर ट्रैफिक के बीच रोड़ पार कर रहा है. नजारा ब्राजील का बताया जा रहा है. आप देख सकते हैं कि कैसे एक काले रंग का मोटा अजगर हाइवे को पार कर रहा है. वो धीमी रफ्तार में सड़क को पार करके एक तरफ से दूसरी तरफ जाने की कोशिश करता है. इतने विशालकाय अजगर को देख गाड़ियों की रफ्तार भी थम जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2024 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

