वायरल

Viral Video: शिकारी शेरों ने मिलकर कर दिया जिराफ पर जानलेवा हमला, जान बचाने में नाकाम रहा बेचारा जानवर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में शेरों का झुंड मिलकर न सिर्फ जिराफ पर हमला करता है, बल्कि पल भर में बेचारे जानवर को मौत के घाट भी उतार देता है. खौफनाक नजारा देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.

Viral Video: शिकारी शेरों ने मिलकर कर दिया जिराफ पर जानलेवा हमला, जान बचाने में नाकाम रहा बेचारा जानवर
शेरों ने किया जिराफ का शिकार (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: इसमें कोई दो राय नहीं है कि अपनी तूफानी रफ्तार और शिकार करने के अंदाज के चलते ही शेर (Lion) को जंगल का राजा कहा जाता है. इतना ही नहीं उसकी एक दहाड़ से पूरा जंगल भी कांपने लगता है. जंगल पर राज करने वाला यह शिकारी जानवर पलक झपकते ही किसी को भी अपना शिकार बना सकता है. वैसे तो यह अकेले ही किसी जानवर का शिकार करने में सक्षम है, लेकिन जब यह झुंड में होता है तो फिर इसकी ताकत कई गुना ज्यादा बढ़ जाती है. शेर का सामना करने से जंगल के दूसरे जानवर भी डरते हैं, क्योंकि इसके चंगुल में फंसने के बाद बचना लगभग नामुमकिन हो जाता है. ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें शेरों का झुंड मिलकर पल भर में जिराफ (Giraffe) को मौत के घात उतारता नजर आ रहा है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर latestkruger नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग लाइक कर चुके हैं, साथ ही उन्होंने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दर्ज कराई हैं. एक यूजर ने लिखा है- जंगल का ये दृश्य किसी का भी दिल दहला सकता है. वहीं दूसरे ने लिखा है- यही कारण है कि शेर को जंगल का राजा कहते हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: बैठे-बैठे झपकी लेने लगा नन्हा जिराफ, उसके अंदाज को देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

शेरों ने मिलकर किया जिराफ का शिकार

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई शेर एक साथ मिलकर जिराफ पर धावा बोल देते हैं. शेरों को अपनी तरफ आता देख जिराफ की हालत खराब हो जाती है और वो अपनी जान बचाने के लिए भागने की कोशिश भी करता है, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. हालांकि शेरों के हमले के दौरान वो खुद को बचाने की पूरी जद्दोजहद करता है, पर वो इसमें नाकाम हो जाता है और सभी शेर मिलकर पल भर में उसका काम तमाम कर देते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 05:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).