Viral Video: बैठे-बैठे झपकी लेने लगा नन्हा जिराफ, उसके अंदाज को देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी
सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नन्हा जिराफ बैठे-बैठे झपकी लेने लगता है. इस दौरान उसका अंदाज देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी.
Giraffe Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन जंगली जानवरों (Wild Animals) से जुड़े वीडियो देखने को मिलते रहते हैं, जिन्हें देखना लोग काफी पसंद करते हैं. खासकर, नन्हे जानवरों की चुलबुली हरकतें और उनकी अटखेलियां लोगों को काफी पसंद आती हैं. आए दिन कई ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिनमें नन्हे जानवरों की अटखेलियों को देखकर चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. जब वो शरारत करते हैं तो उनकी क्यूटनेस और मासूमियत देखते ही बनती है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक नन्हा जिराफ (Baby Giraffe) बैठे-बैठे झपकी लेने लगता है. इस दौरान उसका अंदाज देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी.
इस वीडियो को @AMAZlNGNATURE नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- नवजात जिराफ को झपकी लेते समय समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी गर्दन का क्या करे? शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो 180k व्यूज मिल चुके हैं. यह भी पढ़ें: चिड़ियाघर में जिराफ को खाना खिलाने की कोशिश कर रहा था बच्चा, अगले ही पल जानवर ने कर दी ऐसी हरकत… (Watch Viral Video)
बैठे-बैठे झपकी लेने लगा नन्हा जिराफ
New born giraffe isn't sure what to do with his neck while taking a nap pic.twitter.com/j00cENaeEC
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) November 1, 2024
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नन्हा जिराफ बैठे-बैठे सोने लगता है. इस दौरान उसकी गर्दन इधर-उधर होने लगती है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि जिराफ थका हुआ दिखाई दे रहा है. वह अपने शरीर को टेढ़ा-मेढ़ा कर के बैठा हुआ है. अचानक से उसे नींद आने लगती है और वो बैठे-बैठे सोने लगता है, लेकिन उसके सोने का अंदाज इतना प्यारा है कि किसी के भी चेहरे पर मुस्कान आना लाजमी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2024 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

