वायरल

Selfie with Snake: बिना डरे सांप के करीब जा पहुंचा शख्स, नागराज के पास बैठकर लेने लगा सेल्फी और फिर… (Watch Viral Video)

क्या आपने कभी किसी को सांप के साथ सेल्फी लेते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर सांप के साथ सेल्फी ले रहे शख्स का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हैरत की बात तो यह कि जब शख्स बेखौफ होकर सांप के पास पहुंचता है और उसके साथ बैठकर सेल्फी लेने लगता है तो नागराज भी बड़े मजे से कैमरे के लिए पोज देने लगते हैं.

Selfie with Snake: बिना डरे सांप के करीब जा पहुंचा शख्स, नागराज के पास बैठकर लेने लगा सेल्फी और फिर… (Watch Viral Video)
सांप के साथ सेल्फी लेता शख्स (Photo Credits: Instagram)

Selfie with Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) के इस दौर में सेल्फी (Selfie) लेने का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है, इसलिए लोग जहां देखो वहां सेल्फी लेना शुरु कर देते हैं. कभी दोस्तों के साथ तो कभी जानवरों (Animals) के साथ सेल्फी लेकर लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर पोस्ट करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी किसी को सांप के साथ सेल्फी (Selfie with Snake) लेते हुए देखा है? दरअसल, सोशल मीडिया पर सांप (Snake) के साथ सेल्फी ले रहे शख्स का वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है. हैरत की बात तो यह कि जब शख्स बेखौफ होकर सांप के पास पहुंचता है और उसके साथ बैठकर सेल्फी लेने लगता है तो नागराज भी बड़े मजे से कैमरे के लिए पोज देने लगते हैं.

इंसान के साथ मजे से फोटो क्लिक करवाते सांप का ऐसा दृश्य न के बराबर ही देखने को मिलता है. इस वीडियो को world_of_snakes_ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा है- वह आपके साथ फोटो क्लिक करा रहा है, जबकि दूसरे यूजर ने लिखा है- उस प्यारे नूडल को देखो. यह भी पढ़ें: Giant Python Viral Video: धीरे-धीरे रेंगते हुए गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करता दिखा विशालकाय अजगर, हैरान करने वाला वीडियो वायरल

देखें वीडियो-

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से एक शख्स बेखौफ होकर सांप के पास पहुंचता है. सांप के पास पहुंचने के बाद शख्स उसके पास बैठ जाता है और अगले ही पल मोबाइल फोन निकालकर नागराज के साथ सेल्फी लेने लगता है. उस शख्स को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बगैर नागराज भी मजे से कैमरे के लिए पोज करने लगते हैं. सांप उस शख्स के साथ ऐसे सेल्फी क्लिक करवा रहा है, जैसे कि दोनों एक-दूसरे के जिगरी दोस्त हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).