Giant Python Viral Video: धीरे-धीरे रेंगते हुए गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करता दिखा विशालकाय अजगर, हैरान करने वाला वीडियो वायरल
एक विशालकाय अजगर का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मोटा और लंबा सा एक अजगर धीरे-धीरे रेंगते हुए एक गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है.
Giant Python Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन सांपों (Snakes) के खतरनाक वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं, जिनमें जहरीली प्रजाति से लेकर बिना जहर वाली प्रजातियां शामिल हैं. उस पर भी कई सांप जहां आकार में छोटे हैं तो कई सांपों का विशालकाय आकार हमें हैरान कर देता है. सांपों में जहां किंग कोबरा (King Cobra) को जहरीला माना जाता है तो वहीं अजगर (Python) अपने शिकार को जकड़कर मारने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. इसी कड़ी में एक विशालकाय अजगर (Giant Python) का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मोटा और लंबा सा एक अजगर धीरे-धीरे रेंगते हुए एक गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है.
इस वीडियो को world_of_snakes_ नाम के पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक 12, 897 लोगों ने लाइक किया है और हजारों लोगों ने इस वीडियो को देखा है. कई लोग जहां अजगर के विशालकाय आकार को देखकर हैरान हैं तो कई लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है कि ये कहां से आया, जबकि दूसरे ने लिखा है- लगता है ये गाड़ी की सवारी करना चाहता है. यह भी पढ़ें: OMG! महिला के मुंह में 4 फीट लंबे सांप को देख उड़े डॉक्टरों के होश, Viral Video में देखें आगे क्या हुआ…
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भारी-भरकम विशालकाय अजगर सड़क पर धीरे-धीरे रेंग रहा है और वो रेंगते हुए पास में खड़ी एक गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश कर रहा है. वीडियो में नजर आ रहे अजगर की लंबाई और उसकी चौड़ाई लोगों को हैरान कर रही है. इतना ही नहीं दिखने में यह अजगर काफी खतरनाक नजर आ रहा है, इसलिए लोग इसे देखकर हैरान हो रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

