OMG! महिला के मुंह में 4 फीट लंबे सांप को देख उड़े डॉक्टरों के होश, Viral Video में देखें आगे क्या हुआ…
सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के मुंह में करीब 4 फुट लंबा सांप घुस गया और हैरत की बात तो यह है कि महिला को पता तक नहीं चला. हालांकि जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वो डॉक्टर के पास गई और जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो मानों उनके होश ही उड़ गए.
Snake Viral Video: वैसे तो आपने सांपों (Snakes) को किसी के घर में घुसते हुए देखा होगा, लेकिन क्या यह मुमकिन है कि सांप किसी के मुंह में घुस जाए? दरअसल, सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला के मुंह में करीब 4 फुट लंबा सांप (Snake) घुस गया और हैरत की बात तो यह है कि महिला को पता तक नहीं चला. हालांकि जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वो डॉक्टर के पास गई और जब डॉक्टरों ने उसकी जांच की तो मानों उनके होश ही उड़ गए. डॉक्टरों ने आनन-फानन में सर्जरी के जरिए महिला के मुंह से सांप को बाहर निकाला, जिसका वीडियो एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रहा है.
डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना रूस (Russia) के दागिस्तान (Dagestan) के लेवाशी गांव (Levashi village) की है, जब महिला अपने घर के आंगन में सो रही थी, तब न जाने कहां से एक सांप आकर उसके मुंह में घुस गया. अस्वस्थ महसूस होने पर पीड़ित महिला अस्पताल गई और डॉक्टरों को पता चला कि उसके पेट में कुछ है. डॉक्टरों ने जब जांच की तो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई. यह भी पढ़ें: Snake Viral Video: नंगे हाथों से सांप को पकड़ना पड़ा भारी, गुस्साए नागराज ने हमला कर शख्स को कई जगह पर काटा
देखें वीडियो-
زحف عبر فمها أثناء نومها.. فيديو مروع للحظة سحب ثعبان من حلق امرأة https://t.co/6iUSk3oU2U#البيان_القارئ_دائما pic.twitter.com/3Q1YiYdV7R
— صحيفة البيان (@AlBayanNews) August 31, 2020
गौरतलब है कि डॉक्टरों ने सर्जरी की मदद से महिला के मुंह से सांप को निकाला. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कचरे के डिब्बे में सांप को डंप करते समय डॉक्टर के चेहरे पर खौफ नजर आ रहा है. बहरहाल, महिला के मुंह से निकाले जाने के बाद सांप जीवित था या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2022 01:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

