Desi Jugaad Viral Video: कपड़े सिलने की निंजा टेक्निक, सिलाई मशीन को चलाने के लिए शख्स ने लगाया तगड़ा जुगाड़
देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कपड़े सिलने के लिए शख्स ने कमाल की निंजा टेक्निक का इस्तेमाल किया है. दरअसल, शख्स बाइक की मदद से सिलाई मशीन को चलाता है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
Desi Jugaad Viral Video: हमारे देश में जुगाड़ (Jugaad) करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है, इसलिए जब भी जुगाड़ तकनीक (Jugaad Techique) की बात होती है तो सबसे पहले भारतीयों का नाम सामने आता है. सोशल मीडिया (Social Media) पर भी जुगाड़ से जुड़े कई वीडियो आए दिन देखने को मिलते रहते हैं और लोगों को उस वक्त सबसे ज्यादा हैरानी होती है, जब लोग किसी समस्या का देसी जुगाड़ निकालकर सबको हैरत में डाल देते हैं. देसी जुगाड़ का एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें कपड़े सिलने के लिए शख्स ने कमाल की निंजा टेक्निक का इस्तेमाल किया है. दरअसल, शख्स बाइक (Bike) की मदद से सिलाई मशीन को चलाता है, जिसे देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन लिखा है- क्या दिमाग लगाया है भाई. इस पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- यही वजह है कि टेस्ला चाहकर भी इंडिया में नहीं आ पा रहा है, जबकि दूसरे ने लिखा है- इसे कहते हैं शुद्ध देसी इंडियन जुगाड़. यह भी पढ़ें: Desi Video: शख्स ने तवे का निकाला जबरदस्त देसी जुगाड़, DTH की छतरी पर पाव भाजी बनाकर किया सबको हैरान
कपड़े सिलने का देसी जुगाड़
View this post on Instagram
वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स को बाइक के सहारे सिलाई मशीन को चलाते देखा जा सकता है. आप देख सकते हैं कि किस तरह से कपड़े सिलने के लिए शख्स ने बाइक की मदद से सिलाई मशीन चलाने का अनोखा तरीका आजमाया है. बाइक के पीछे सिलाई मशीन को इस तरह से लगाया है कि वह चलते-चलते भी सिलाई कर सके. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और लोग इसे बार-बार लूप करके देख रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 13, 2024 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

