वायरल

Desi Video: शख्स ने तवे का निकाला जबरदस्त देसी जुगाड़, DTH की छतरी पर पाव भाजी बनाकर किया सबको हैरान

सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ से जुड़ा एक देसी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तवा की जगह डीटीएच की छतरी पर पाव भाजी बनाकर शख्स ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

Desi Video: शख्स ने तवे का निकाला जबरदस्त देसी जुगाड़, DTH की छतरी पर पाव भाजी बनाकर किया सबको हैरान
वायरल वीडियो देसी (Photo Credits: Instagram)

Desi Video: एक तरफ जहां विज्ञान ने तरक्की करते हुए हर समस्या का चुटकियों में समाधान निकाल लिया है तो वहीं दूसरी तरफ हमारे देश में ऐसे लोगों की भी कोई कमी नहीं है, जो किसी भी समस्या का देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) से कोई न कोई समाधान निकाल ही लेते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें देसी जुगाड़ को देखकर लोगों का माथा चकरा जाता है, जबकि कई लोग जुगाड़ करने वालों के टैलेंट के कायल हो जाते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ से जुड़ा एक देसी वीडियो (Desi Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तवा की जगह डीटीएच (DTH) की छतरी पर पाव भाजी (Paav Bhaji) बनाकर शख्स ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं.

इस वायरल वीडियो को देखकर लोगों का माथा चकरा रहा है, जिसे 'kushka.hakla' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और जमकर शख्स के मजे ले रहे हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- इसको खा डाला तो लाइफ झिंगालाला, जबकि दूसरे ने लिखा है- इसे जल्द से जल्द जेल भेजा जाना चाहिए. यह भी पढ़ें: Viral Video Desi: मलेशिया की बातू गुफाओं में फिरंगी महिला का दिखा देसी अंदाज, साड़ी पहनकर तेलुगु गाने पर किया धमाकेदार डांस

पाव भाजी बनाने का देसी जुगाड़

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KUSHKA HAKLA (@kushka.hakla)

वायरल हो रहे देसी वीडियो में देखा जा सकता है कि तवा न होने पर शख्स ने डीटीएच छतरी को ही तवा बना दिया है. शख्स डीटीएच छतरी पर पाव भाजी बनाता है और फिर उसे सर्व करता है. इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन पाव भाजी लवर्स को जोर का झटका लगा होगा. तरह-तरह के कमेंट्स देखकर आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि लोग इस देसी जुगाड़ को देख कितने हैरान हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2024 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).