Viral Video: जन्म के तुरंत बाद रोने लगा नवजात बच्चा, मां ने प्यार से किया किस तो दिया ऐसा रिएक्शन
एक नवजात बच्चे और उसकी मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु जोर-जोर से रोने लगता है. इसके बाद अपने बच्चे को रोते देख उसकी मां उसे प्यार से किस करती है और मां के प्यार भरे किस से बच्चा तुरंत रोना बंद कर देता है.
Mother Kisses Her Newborn Baby: एक मां (Mother) अपने बच्चे के दिल के सबसे करीब होती है, इसलिए वो बिना कुछ कहे ही अपने जिगर के टुकड़े की हर भावना को समझ जाती है. सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक नवजात बच्चे (Newborn Baby) और उसकी मां का वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु जोर-जोर से रोने लगता है. इसके बाद अपने बच्चे को रोते देख उसकी मां उसे प्यार से किस करती है और मां के प्यार भरे किस से बच्चा तुरंत रोना बंद कर देता है. मां और बच्चे का दिल छू लेने वाला यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं.
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 15.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- मां तो मां होती है, जबकि दूसरे ने लिखा है- इंटरनेट का सबसे प्यारा वीडियो... यह भी पढ़ें: ये बच्चा है या बाहुबली! जन्म के तुरंत बाद नवजात शिशु ने उठा ली भारी-भरकम चीज, Viral Video देख हो जाएंगे हैरान
देखें वीडियो-
A newborn baby's reaction to his mother's first kiss. 🤗pic.twitter.com/COGgFdXweg
— Figen (@TheFigen_) November 28, 2023
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जन्म के तुरंत बाद बच्चा जोर-जोर से रोने लगता है. हालांकि बच्चे को रोते देख नर्स उसे छुपाने की पूरी कोशिश करती है, लेकिन बच्चा चुप नहीं होता है. बच्चे के चुप न होने पर नर्स उसे उसकी मां के पास ले जाती है और अपने लाल को रोते देख उसकी मां उसे प्यार से किस कर लेती है. मां के प्यार भरे स्पर्श को पाकर बच्चा चुप हो जाता है और आराम से सो जाता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2023 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

