वायरल

Viral Video: कई सारे सांपों के सामने शख्स ने रखे मांस के टुकड़े, उस पर एक साथ टूट पड़ा पूरा झुंड

सोशल मीडिया पर सांपों से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सैकड़ों सांपों का झुंड दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि एक शख्स थाली में मांस के टुकड़े लाकर सांपों के सामने रखता है, जिसे देखते ही पूरा झुंड उस पर टूट पड़ता है.

Viral Video: कई सारे सांपों के सामने शख्स ने रखे मांस के टुकड़े, उस पर एक साथ टूट पड़ा पूरा झुंड
मांस के टुकड़े पर टूटा सांपों का झुंड (Photo Credits: Instagram)

Viral Video: बारिश के मौसम (Rainy Season) में अक्सर रिहायशी इलाकों में सांप (Snake) दाखिल हो जाते हैं. खासतौर पर इस मौसम में हरे भरे इलाकों और गांवों में सांपों के घुसने या फिर सर्पदंश (Snak Bite) से जुड़ी घटनाएं देखने को मिलती हैं. सांपों से वैसे तो लोग दूर भागने में ही अपनी भलाई समझते हैं, लेकिन कुछ लोग सांपों (Snakes) को भी अपना पालतू बनाकर रखते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर सांपों से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें सैकड़ों सांपों का झुंड दिखाई दे रहा है. इसके साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि एक शख्स थाली में मांस (Meat) के टुकड़े लाकर सांपों के सामने रखता है, जिसे देखते ही पूरा झुंड उस पर टूट पड़ता है.

इस वीडियो को @amenmzure नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के बाद से अब तक इसे 90 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी जाहिर की हैं. एक यूजर ने लिखा है- ये मेरे रिश्तेदारों का दुर्लभ फुटेज है, जबकि दूसरे ने लिखा है- ये तो मेरे पड़ोसी हैं बेचारे. यह भी पढ़ें: VIDEO: नशे की हालत में किंग कोबरा से खिलवाड़ करना शख्स को पड़ा भारी, नागराज ने डसा तो अस्पताल में हुआ भर्ती

मांस के टुकड़ों पर टूट पड़ा सांपों का झुंड

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शीशे के बॉक्स में सैकड़ों छोटे-छोटे सांप कुंडली मारकर एक साथ बैठे हुए हैं. कई सांप यहां वहां रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं, तभी एक शख्स थाली में मांस के टुकड़े लेकर सांपों के पास रखता है. मांस की थाली रखते ही सांपों का पूरा झुंड उस पर टूट पड़ता है और एक-एक कर मांस के टुकड़े निगलने लगते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).