वायरल

Elephant Viral Video: कार से उतरकर जंगल के रास्ते पर खड़ा होना शख्स को पड़ा महंगा, गुस्सैल हाथी ने लिया दौड़ा

हाथी को गुस्सा दिलाने का क्या अंजाम हो सकता है, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स जंगल के रास्ते पर अपनी कार से उतरकर खड़ा हो जाता है, तभी उस पर एक हाथी की नजर पड़ती है और वो दौड़कर शख्स के पास आता है, फिर उसे इस तरह से दौड़ाता है कि शख्स को उसकी नानी याद आ जाती है.

Elephant Viral Video: कार से उतरकर जंगल के रास्ते पर खड़ा होना शख्स को पड़ा महंगा, गुस्सैल हाथी ने लिया दौड़ा
हाथी ने शख्स को दौड़ाया (Photo Credits: Instagram)

Elephant Viral Video: हाथियों (Elephants) को वैसे तो जंगल (Forest) का सबसे शांत स्वभाव वाला जानवर माना जाता है, लेकिन अगर कोई उन्हें बेवजह छेड़ दे या फिर उनके इलाके में दाखिल हो जाए तो फिर उन्हें इस कदर गुस्सा आ जाता है कि वो अपना रौद्र रूप दिखाने से भी पीछे नहीं हटते हैं. एक बार अगर हाथी (Elephant) को गुस्सा आ जाए तो फिर उससे गुस्से से बच पाना काफी मुश्किल होता है. हाथी को गुस्सा दिलाने का क्या अंजाम हो सकता है, इसका उदाहरण पेश करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स जंगल के रास्ते पर अपनी कार से उतरकर खड़ा हो जाता है, तभी उस पर एक हाथी की नजर पड़ती है और वो दौड़कर शख्स के पास आता है, फिर उसे इस तरह से दौड़ाता है कि शख्स को उसकी नानी याद आ जाती है.

गुस्सैल हाथी के इस हैरान करने वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर wildtrails.in नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. शेयर किए जाने के महज कुछ ही घंटों में इस वीडियो को 2,600 लाइक्स मिल चुके हैं. लोगों ने प्रतिक्रियाएं जाहिर करते हुए कहा है कि जंगल की दुनिया में जानवरों की स्पेस का सम्मान करना चाहिए, जिस तरह से आप अपने घर में अजनबियों के प्रवेश से परेशान हो जाते हैं उसी तरह से जंगली जानवरों को भी गुस्सा आता है. यह भी पढ़ें: यात्रियों से भरी बस पर पड़ी हाथी की नजर, गजराज ने अटैक कर शीशे को तोड़ा और फिर... (Watch Viral Video)

देखें वीडियो-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WildTrails.in (@wildtrails.in)

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल के किनारे एक कार खड़ी है, उनमें से कुछ लोग कार से उतरकर पानी पीते हुए दिखाई दे रहे हैं. उसी दौरान एक विशालकाय हाथी जंगल से बाहर आता है, लेकिन उस पर लोगों की नजर नहीं पड़ती. हाथी तेज रफ्तार से दौड़कर कार के पास पहुंचता है और उन्हें जंगल में देखकर वो भड़क जाता है. हाथी उनमें से एक शख्स के पीछे दौड़ने लगता है. हालांकि हाथी के गुस्से से बचने के लिए शख्स तेजी से यहां वहां दौड़ने लगता है. किसी तरह दौड़कर वो कार के पास पहुंचता है, लेकिन फिर गिर जाता है. यहां राहत की बात तो यह है कि हाथी उसे नुकसान नहीं पहुंचाता है और जंगल में वापस लौट जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2022 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).