Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी (Lover) ने शादी (Wedding) के दौरान दूल्हे (Groom) के सामने दुल्हन (Bride) की मांग में सिंदूर भर दिया. उसकी इस हरकत के बदले लड़की के घरवाले उसे बुरी तरह से पीट दिया. इस कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ तो यह कि प्रेमी ने ऐसा खुद दुल्हन के कहने पर किया, लेकिन अफसोस वो इसका अंजाम नहीं जानता था. दुल्हन के घरवालों द्वारा पीटे जाने से शख्स को काफी चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शादी के दौरान घटी इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को उत्कर्ष सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें अस्पताल में भर्ती प्रेमी को कहानी का अपना हिस्सा बताते हुए दिखाया गया है.
देखें वीडियो-
प्रेमिका ने प्रेमी से कहा कि मेरी शादी के बीच में आकर सिंदूर लगा देना. प्रेमी ने बिलकुल वैसा ही किया. लेकिन प्रेमिका ने ये नहीं बताया कि उसके बाद क्या करना है?
सिंदूरकांड के बाद लड़की के घरवालों ने प्रेमी की पिटाई कर दी. लड़का अस्पताल में है, दोनों तरफ से थाने में शिकायत दी गई. pic.twitter.com/04wMZuRJ6O
— Utkarsh Singh (@UtkarshSingh_) July 7, 2022










QuickLY